{"_id":"66bc9695bf3f2e2d65052c59","slug":"parking-problem-will-end-in-nadaun-city-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-133614-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन शहर में पार्किंग की समस्या होगी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन शहर में पार्किंग की समस्या होगी खत्म
विज्ञापन
वार्ड दो में ब्यास नदी को जाने वाले रास्ते के किनारे बनेगी पार्किंग
प्रदेश सरकार ने जारी किए 26 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगू/नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या का अब समाधान होने वाला है। शहर के वार्ड नंबर दो में पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 26 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। पार्किंग का निर्माण वार्ड नंबर दो में ब्यास नदी की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे पर किया जाएगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर यहां पर पार्किंग बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। नगर पंचायत नादौन के प्रधान शम्मी सोनी ने कहा कि इस स्थल पर पार्किंग का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी राशि को लोक निर्माण विभाग को दे दिया गया है और टेंडर प्रक्रिया जारी है। जल्द ही औपचारिकता पूरी करके वार्ड नंबर दो में पार्किंग का निर्माण कार्य होगा। वार्ड नंबर चार में भी पांच सितारा टूरिज्म होटल के साथ भी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।