फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Parking problem in medical college, challans are being deducted for vehicles parked on the roadside

मेडिकल कालेज में पार्किंग की समस्या, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के काटे जा रहे चालान

Mon, 19 Sep 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Parking problem in medical college, challans are being deducted for vehicles parked on the roadside
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के बाहर सड़क किनारे खड़े वाहनों का चालान करता पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हमीरपुर में मरीजों और तीमारदारों को अरसे से पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अगर किसी मरीज या तीमारदार ने आपातकाल में अस्पताल के बाहर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर दिया तो पुलिस तुरंत चालान कर देती है। राजेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने सड़क से काफी बाहर दोपहिया वाहन खड़ा किया था। इससे सड़क में कोई रुकावट भी नहीं थी। इसके बावजूद पुलिस कर्मचारी ने उनका चालान काट दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोई व्यक्ति इमरजेंसी में ही आता है तो अस्पताल की पार्किंग में स्टाफ के अलावा किसी के वाहन खड़े नहीं करने दिए जाते।

अगर किसी ने इमरजेंसी में अस्पताल के बाहर सड़क पर गाड़ी खड़ी की तो पुलिसकर्मी तुरंत चालान काट देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सड़क के बीच वाहन खड़े किए जाएं या इन वाहनों से अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो तब तो चालान काटना चाहिए लेकिन सड़क किनारे लगी पट्टिका से तीन फीट बाहर या नाली के जाले के ऊपर भी खड़े वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं जो अनुचित है। उन्होंने मांग की कि पुलिस कर्मचारी केवल यातायात को प्रभावित करने वाले वाहनों के ही चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed