फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Parking needed in Bada Bazar; traffic congestion during the festive season adds to the difficulties.

Hamirpur (Himachal) News: बड़ा बाजार में पार्किंग की दरकार, त्योहारों में जाम ने बढ़ाई मुश्किलें

Fri, 23 Oct 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 23 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Parking needed in Bada Bazar; traffic congestion during the festive season adds to the difficulties.
बड़ा बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के कारण लगा जाम।संवाद
बड़ा (हमीरपुर)। त्योहारी सीजन में बड़ा बाजार में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने वाले लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर रहे हैं, जिससे कई जगह जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

इससे दुकानदारों के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। त्योहारों के चलते बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन यातायात में बाधा बन रहे हैं।
विज्ञापन

कई बार वाहनों के आमने-सामने आने से जाम लग जाता है, जिससे लोगों को बाजार से निकलने में परेशानी होती है। वहीं, दुकानों के सामने वाहन खड़े होने से ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में पार्किंग की सुविधा न होने के कारण वाहन चालकों को मजबूरन सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करनी पड़ रही हैं। ऐसे में बाजार में पार्किंग के लिए उचित स्थान निर्धारित करने की जरूरत है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और दुकानदारों व खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।

कोट्स
इस संबंध में कोई भी शिकायत नहीं आई है। दुकानदारों की शिकायत और भूमि की उपलब्धता के आधार पर कस्बे में पार्किंग का निर्माण करवा दिया जाएगा। -निशांत शर्मा, एसडीएम नादौन

बाजार में पार्किंग की व्यवस्था न होने से ग्राहकों को परेशानी होती है। सड़क के किनारे वाहन खड़े होने से दुकान तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। -अक्षय धीमान, स्थानीय निवासी

त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में बेतरतीब खड़े वाहनों से अकसर जाम लग जाता है और लोगों को बाजार से निकलने में दिक्कत होती है। -अभिनय पठानिया, वाहन चालक

बाजार में वाहन खड़ा करने के लिए उचित जगह उपलब्ध नहीं है। पार्किंग की व्यवस्था हो जाए तो सड़क पर वाहन खड़े करने की मजबूरी खत्म हो सकती है। -विनय सोनी, दुकानदार


बड़ा बाजार में पार्किंग के लिए जगह निर्धारित की जानी चाहिए। इससे जाम की समस्या कम होगी और दुकानदारों, ग्राहकों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी। -कपिल शर्मा, दुकानदार

बड़ा बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के कारण लगा जाम।संवाद

बड़ा बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के कारण लगा जाम।संवाद

बड़ा बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के कारण लगा जाम।संवाद

बड़ा बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के कारण लगा जाम।संवाद

बड़ा बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के कारण लगा जाम।संवाद

बड़ा बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के कारण लगा जाम।संवाद

बड़ा बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के कारण लगा जाम।संवाद

बड़ा बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के कारण लगा जाम।संवाद

बड़ा बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के कारण लगा जाम।संवाद

बड़ा बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के कारण लगा जाम।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article