फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Park will be built on the basis of map in Ward 10 of the city

Hamirpur (Himachal) News: मानचित्र के आधार पर बनेगा शहर के वार्ड 10 में पार्क

Sat, 14 Sep 2024 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
40 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा
विज्ञापन

शौचालयों के साथ पार्क में लगेंगे उपकरण

झूलों सहित ओपन एयर जिम की मिलेगी सुविधा

पूर्व में पार्क के न होने से बच्चों को होती थी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 10 में मानचित्र के आधार पर पार्क का निर्माण होगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस पार्क में बच्चों को खेलने के लिए झूले और बुजुर्गों को बैठने के लिए बेचों की सुविधा मिलेगी। पूर्व में वार्ड में पार्क की सुविधा न होने से शाम और सुबह के समय लोगों को टहलने और बैठने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था । ऐसे में वार्ड के लोग नगर परिषद से लगातार पार्क निर्माण करने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर नगर परिषद की ओर से वार्ड में पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके लिए 40 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

प्रस्ताव को नगर परिषद की ओर से मंजूरी के लिए शहरी विकास विभाग कार्यालय भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद पार्क का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। पार्क का निर्माण वार्ड में स्थित मंदिरों और जंजघर के साथ करवाया जाएगा। पार्किंग, चहारदीवारी, सजावटी पेड़, लाइटें, फव्वारे की व्यवस्था की जाएगी ताकि पार्क में बच्चों को खेलने में सुविधा मिल सके। इसके लिए युवाओं के लिए ओपन एयर जिम की भी सुविधा रहेगी। नगर परिषद की ओर से वार्ड में स्थित मंदिरों का सौंदर्यीकरण और जंजघर का मरम्मत कार्य करवाया जाएगा ताकि मंदिर में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि वार्ड नंबर 10 में पार्क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए मानचित्र तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव शहरी विकास विभाग को भेजा गया है। निर्माण कार्य पर 40 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed