फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Parents upset with teacher's transfer, did not allow gate locks to be opened

Hamirpur (Himachal) News: अध्यापक के तबादले से उखड़े अभिभावक, नहीं खोलने दिए गेट के ताले

Sun, 25 Aug 2024 02:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Parents upset with teacher's transfer, did not allow gate locks to be opened
तबादला आदेशों को रद्द करने को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते क्षेत्रवासी। संवाद
बोले-अगर तबादला आदेश रद्द नहीं किए तो करेंगे आत्मदाह
विज्ञापन

छह घंटे बाद नायब तहसीलदार के आश्वासन पर खुला स्कूल का ताला
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला रंघाड़ में कार्यकाल पूरा होने से पूर्व ही अध्यापक के तबादला आदेश को लेकर शनिवार को अभिभावकों ने विरोध किया और स्कूल में आठ बजे ही पहुंच गए। अभिभावकों ने मुख्य गेट पर लगाए ताले को खोलने नहीं दिया। अभिभावकों ने दावा किया है कि अगर तबादला आदेश रद्द नहीं होते हैं तो वह आत्मदाह करेंगे। कहा कि सरकार जब तक रंघाड़ प्राथमिक स्कूल के अध्यापक विजय कुमार के तबादला आदेश को रद्द नहीं करती है तब तक स्कूल का कोई भी कार्य नहीं होने देंगे। दावा किया कि इसी अध्यापक की मेहनत से स्कूल के छात्रों की संख्या चार से 40 तक पहुंची है।

विरोध करने पहुंचे स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष ज्योति कुमारी, मिड डे मील वर्कर आशु सोहल, पंकज शर्मा, डॉ. किशोरी लाल व रतन चंद शास्त्री समेत क्षेत्र के अन्य लोगों ने सरकार से एक ही मांग की है कि इस अध्यापक ने विद्यालय की दिशा और दशा ही नहीं बदली है बल्कि निजी स्कूलों की तर्ज पर बच्चों का मानसिक व शिक्षा का स्तर बदल कर एक मिसाल पेश की है। यहां तक कि अध्यापक विजय कुमार ने अपने बेटे को भी साथ लाकर इसी विद्यालय में शिक्षा देकर एक उदाहरण पेश किया। उन्होंने अपने बेटे सहित विद्यालय के अन्य दो बच्चों को भी वर्तमान शैक्षणिक सत्र में नवोदय विद्यालय में पहुंचाकर विद्यालय का नाम चमकाया है। तबादला आदेशों को रद्द करने की मांग पर अड़े क्षेत्रवासियों को स्कूल का गेट खुलवाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर अशोक कुमार ने भी प्रयास किया लेकिन लोग एक ही मांग पर अड़े रहे। बाद में बतौर प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार नादौन वेद प्रकाश मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्कूल प्रबंधन समिति एवं ग्राम पंचायत का प्रस्ताव डाल कर तबादला आदेशों को रद्द करने के बारे में सरकार को एक निवेदन उनके माध्यम से भी दे सकते हैं। इसे लेकर नायब तहसीलदार ने स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से तबादला आदेश को रद्द करने के बारे में डाले गए प्रस्ताव की मौका पर ही एक कॉपी भी ली। दो बजे वहां पर मौजूद लोगों को समझाया, तब जाकर लोगों ने स्कूल के गेट को खोलने दिया।
विज्ञापन




समाचार : सोनम शर्मा : पंकज राणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed