{"_id":"6293a74ff4761452e2080f19","slug":"pardhan-s-of-59-panchayats-of-nadaun-learned-the-tricks-of-working-hamirpur-hp-news-sml410456818","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन की 59 पंचायतों के प्रधानों ने सीखे कार्य करने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन की 59 पंचायतों के प्रधानों ने सीखे कार्य करने के गुर
विज्ञापन
जिप सभागार में आयोजित पंचायत प्रधानों की बैठक में मौजूद नादौन खंड के प्रधान।
- फोटो : Hamirpur-HP
कांगू/हमीरपुर। पंचायतीराज विभाग ने विकास खंड नादौन की 59 पंचायतों के प्रधानों के लिए जिला परिषद भवन हमीरपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर की अध्यक्षता जिला पंचायत अधिकारी हरवंश लाल ने की। कोर फैकेल्टी राकेश शर्मा ने प्रधानों को पंचायतों की विकास योजनाओं, जीपीडीपी के बारे में जानकारी दी। उसके बाद जिला ऑडिट अधिकारी तिलक राज ने प्रधानों को पंचायतों में होने वाले ऑडिट और उसमें प्रधानों को आने वाली समस्याओं के निवारण के तरीके बताए।
जिला परिषद एसडीओ सोमेश शर्मा ने काम करवाने की जानकारी दी। सेवानिवृत्त पंचायत निरीक्षक भूमि देव ने पंचायत प्रधानों को प्रशासनिक शक्तियों के प्रयोग के साथ-साथ पंचायतीराज अधिनियम की जानकारी दी। टीओटी कपिल पठानिया ने पंचायत प्रधानों को ई स्वराज पोर्टल और पीएफएमएस से किस प्रकार से पैसे का लेन-देन करना है के बारे में बताया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ई स्वराज पोर्टल से आप अपनी पंचायत का कार्य प्लान पोर्टल पर जांच सकते हैं। पंचायत प्रधान बढेड़ा राजेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार के ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण शिविर छह माह में एक बार होने चाहिए।