फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Paper leak case...hearing on bail of accused now tomorrow

Hamirpur (Himachal) News: पेपर लीक मामला...आरोपियों की जमानत पर सुनवाई अब कल

Fri, 03 Nov 2023 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पोस्ट कोड 970 जेई सिविल भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में नामजद तीन आरोपियों की जमानत पर किसी कारणवश वीरवार को सुनवाई नहीं हो पाई। अब 4 नवंबर को जिला सत्र न्यायालय इस मामले में सुनवाई करेगी। भंग होने से पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित जेई सिविल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में अभ्यर्थी मुकेश कुमार, उसके पिता रणजीत सिंह, बर्खास्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार और आयोग के पूर्व सचिव एवं एचएएस अधिकारी जितेंद्र कंवर के खिलाफ विजिलेंस थाना हमीरपुर में केस दर्ज है
विज्ञापन



जितेंद्र कंवर पूर्व में एक अन्य मामले में पुलिस हिरासत में रहने के बाद वर्तमान में जमानत पर रिहा हो चुके हैं। जबकि मुकेश कुमार, रणजीत सिंह और रवि कुमार ने जमानत के लिए पहले प्रदेश उच्च न्यायालय और बाद में सर्वोच्च न्यायालय में अर्जी दी थी। लेकिन दोनों जगह से उन्हें कोई राहत न मिलने पर बीते अक्तूबर में विजिलेंस थाना हमीरपुर में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वर्तमान में तीनों न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं एसआईटी जेई सिविल समेत अन्य करीब 14 विभिन्न पोस्ट कोड के पेपर लीक मामले में केस दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है। उधर, एसपी विजिलेंस मंडी राहुल नाथ ने कहा कि तीनों आरोपियों की जमानत पर सुनवाई 4 नवंबर को होगी। एसआईटी हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed