{"_id":"66db17f8bf28559116071242","slug":"paper-leak-case-1936-pages-charge-sheet-filed-in-first-fir-one-accused-added-hamirpur-hp-news-c-399-1-sml1038-191625-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपरलीक मामला : पहली एफआईआर में 1936 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, एक आरोपी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपरलीक मामला : पहली एफआईआर में 1936 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, एक आरोपी बढ़ा
विज्ञापन
भंग कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर को भी विजिलेंस ने बनाया आरोपी
अभी तक मामले में दर्ज हो चुकी हैं 14 एफआईआर, अन्य कई एफआईआर में चार्जशीट की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पेपरलीक मामले में जेओए आईटी पोस्टकोड 965 में दर्ज प्रथम एफआईआर में विजिलेंस ने 1936 पन्नों की पूरक चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। इस मामले में विजिलेंस दो अनुपूरक चार्जशीट दाखिल कर चुका है। इस फाइनल चार्जशीट में एक आरोपी बढ़ा है। प्रथम दो चार्जशीट में आठ आरोपी बनाए गए थे लेकिन अंतिम चार्जशीट में भंग आयोग के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर को आरोपी बनाया गया है। ऐसे में अब इस चार्जशीट में कुल आरोपियों की संख्या नौ हो गई है। 23 दिसंबर 2022 में पेपरलीक मामले का भंडाफोड़ पोस्ट कोड 965 की परीक्षा से एक दिन पहले हुआ था। विजिलेंस ने अभ्यर्थी की शिकायत पर जाल बिछाकर भंग आयोग की गोपनीय शाखा की कर्मचारी उमा आजाद को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हमीरपुर में रंगे हाथ पकड़ा था। इस दौरान परीक्षा के प्रश्नपत्र और डिमांड की गई राशि को बरामद किया गया था। इस मामले में कई अन्य अभ्यर्थी भी विजिलेंस के हत्थे चढ़े थे जो अणु स्थित कंप्यूटर सेंटर में कोचिंग ले रहे थे। यह कोचिंग सेंटर संजीव का था जो उमा आजाद के संपर्क में था। उमा आजाद का बेटा निखिल आजाद भी इस सेंटर से जुड़ा था। इस मामले में उमा आजाद के दोनों बेटे आरोपी हैं। मामले में बीते वर्ष ही पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया था। 20 फरवरी 2023 को पहली चार्जशीट और 12 अप्रैल 2023 को अनुपूरक चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में 1936 पन्नों की पूरक यानी फाइनल चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पेपरलीक और ओएमआर शीट में टैंपरिंग की पुष्टि होने पर 14 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। कई एफआईआर में विजिलेंस चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।
एसपी विजिलेंस मंडी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि 1936 पन्नों की पूरक चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई है। इससे पहले इस मामले में दो अनुपूरक चार्जशीट दाखिल की गई है। अन्य मामलों में विजिलेंस जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी।