फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   panting compition in medical college

पोस्टर मेकिंग में संजना और सोनाली प्रथम

Sun, 15 Mar 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
panting compition in medical college
मेडिकल कॉलेज में ग्लूकोमा सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में बनाए पोस्टरों के साथ प्रतिभाग? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में विश्व ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और गायत्री नर्सिंग कॉलेज हमीरपुर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में 16 जबकि, नारा लेखन में चार टीमों ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में मेडिकल कॉलेज की संजना और सोनाली प्रथम, तानिया, कविता व पूर्णिमा द्वितीय और नर्सिंग कॉलेज की हुमा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

नारा लेखन में मेडिकल कॉलेज की सोनाक्षी और उमा प्रथम रहीं। विजेताओं को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान ने इनाम बांटे। कार्यक्रम की थीम बीट इनविसिबल ग्लूकोमा रही। प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान ने कहा कि 40 वर्ष की उम्र से अधिक व्यक्ति को ग्लूकोमा की जांच करवानी चाहिए। मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों में मोतियाबिंद का अधिक जोखिम रहता है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रुति आनंद ने ग्लूकोमा के प्रकार, कारण और उपचार के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. अशोक भारद्वाज, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. स्वरूप शर्मा सहित अन्य विभागों के फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed