{"_id":"695430dabf7d9cbf60034178","slug":"paniali-kashmir-road-is-being-expanded-traffic-will-be-smooth-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-178573-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पनियाली-कश्मीर सड़क का हो रहा विस्तारीकरण, सुगम होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पनियाली-कश्मीर सड़क का हो रहा विस्तारीकरण, सुगम होगा आवागमन
Wed, 31 Dec 2025 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
अपग्रेड हो रही पनियाली-कश्मीर सड़क। स्रोत : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनेटा (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग धनेटा के तहत पनियाली-कश्मीर सड़क पर वाहनों का आवागमन जल्द सुगम हो जाएगा। सड़क को करीब 70 फीसदी तक अपग्रेड कर लिया गया है।
बाकी की सड़क को 31 मार्च, 2026 तक अपग्रेड करने का लक्ष्य लोक निर्माण विभाग ने रखा है। इसके बाद सड़क चकाचक हो जाएगी। इससे वाहन चालकों को गड्ढों से निजात मिलेगी, वहीं पास लेने में भी दिक्कतें नहीं आएंगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क को अपग्रेड करने का काम 2024 से शुरू किया गया था।
करीब नौ किलोमीटर सड़क पर साढ़े सात करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। सड़क को तीन मीटर के स्थान पर अब 3.75 मीटर तक चौड़ा किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होते ही वाहन चालकों को यातायात संबंधित परेशानियां नहीं आएंगी।
विज्ञापन
इस सड़क पर काफी गड्ढे बने हुए थे। इन गड्ढों पर वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कतें आती थीं। वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता था। सड़क के चकाचक होने से वाहन चालकों को सुगम सफर का लाभ मिलेगा।
वहीं, लोक निर्माण विभाग धनेटा के एसडीओ अमन कुमार ने बताया कि हर गांव तक सड़क पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पनियाली-कश्मीर सड़क को 31 मार्च, 2026 तक अपग्रेड कर लिया जाएगा। सड़क को पहले से अधिक चौड़ा किया जा रहा है।