{"_id":"6000818b8ebc3e2ecf239bea","slug":"panchyat-election-booth-hamirpur-hp-news-sml357780575","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 411 संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 411 संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की अंतिम रिहर्सल के दौरान बचत भवन हमीरपुर में कर्मचारियों को जानकारी देतीं अधिकारी
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में 17, 19 और 21 जनवरी को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हिंसा से बचने और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने के लिए जिले में संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित किया गया है। जहां पर मतदान और मतगणना के लिए पुलिस का अतिरिक्त बल तैनात रहेगा।
पंचायत चुनाव के लिए कुल 1436 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिसमें 294 मतदान केंद्रों को संवेदनशील, जबकि 117 को अति-संवेदनशील घोषित किया गया है। जिले के छह विकास खंडों में सबसे अधिक संवेदनशील मतदान केंद्र एचआरटीसी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में चिह्नित किए गए हैं। कांग्रेस विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भी गृह क्षेत्र है। विकास खंड नादौन के कुल 339 मतदान केंद्रों में से 101 संवेदनशील, जबकि 54 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। दूसरे नंबर पर बमसन ब्लॉक है। यहां पर कुल 275 मतदान केंद्रों में से 67 मतदान केंद्रों को संवेदनशील, जबकि 18 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।
तीसरे नंबर पर बिझड़ी ब्लॉक है। यहां 306 मतदान केंद्रों में से 50 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 24 को अति संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किया गया है। हमीरपुर ब्लॉक में 145 मतदान केंद्रों में से 26 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील, भोरंज ब्लॉक के 247 मतदान केंद्रों में से 21 संवेदनशील और 9 अति-संवेदनशील, सुजानपुर ब्लॉक के 124 मतदान केंद्रों में से 29 संवेदनशील, जबकि 6 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
उधर, जिला पंचायत अधिकारी हमीरपुर हरबंस सिंह ने कहा कि जिले मेें पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए कुल 1436 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिसमें 294 मतदान केंद्रों को संवेदनशील, जबकि 117 मतदान केंद्रों को अति-संवेदनशील घोषित किया गया है।