{"_id":"6a246fda9a1d0af86f0d75f7","slug":"panchayati-system-is-the-strong-foundation-of-democracy-anurag-thakur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-196158-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती व्यवस्था ही लोकतंत्र की मजबूत नींव : अनुराग ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती व्यवस्था ही लोकतंत्र की मजबूत नींव : अनुराग ठाकुर
Sun, 07 Jun 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायत चुनाव नतीजों के बाद गृह जिला हमीरपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का परिधि गृह हमीरपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी विचारधारा से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इससे पहले उन्होंने परिधि गृह में ‘नॉऊ फॉर क्लाइमेट’ अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं।
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंचायत, बीडीसी और जिला परिषद जैसे स्थानीय निकाय लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। इन संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों की भूमिका ग्रामीण विकास और जनकल्याण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों से आए प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने सांसद के समक्ष क्षेत्रीय समस्याएं एवं विकास संबंधी मांगें रखीं। अनुराग ठाकुर ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पंचायत चुनाव में भाजपा को हमीरपुर जिले में बेहतर नतीजें मिले हैं। खासतौर पर जिला परिषद में पार्टी 19 में 15 सीट पर जीत कर आई हैं। इस दौरान भाजपा विधायक बड़सर इंद्रदत्त लखनपाल, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य, बीडीसी प्रतिनिधि और भाजपा समर्थित विजयी उम्मीदवार मौजूद रहे।