{"_id":"6763fc6b0d56690c870b6b8b","slug":"panchayat-election-ballot-boxes-will-be-tracked-through-app-khachi-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-143685-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप के जरिये ट्रैक होंगी पंचायत चुनाव की मत पेटियां : खाची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप के जरिये ट्रैक होंगी पंचायत चुनाव की मत पेटियां : खाची
Fri, 20 Dec 2024 04:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 20 Dec 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
इनवेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये होगा चुनाव सामग्री वितरण
राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने हमीरपुर के अधिकारियों के साथ की बैठक
2025-26 में संभावित पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव पर विस्तारपूर्वक की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। वर्ष 2025-26 में संभावित पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए वीरवार को राज्य चुनाव आयोग की ओर से हमीर भवन में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता में राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी जिला में मतदान पेटियों की उपलब्धता, इनकी मरम्मत, पेंटिंग एवं ऑइलिंग-ग्रीसिंग और स्टोरेज इत्यादि की समीक्षा कर आयोग को इसकी रिपोर्ट प्रेषित करें। इस बार हर मतदान पेटी पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा। इससे इनकी स्कैनिंग और एप के माध्यम से ट्रैकिंग की जा सकेगी।
चुनाव सामग्री और स्टेशनरी के सामान इत्यादि का आवंटन भी इनवेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। इसलिए, सभी तरह की सामग्री का पूरा रिकॉर्ड रखें, पुरानी अनावश्यक एवं आउटडेटड सामग्री को नियमानुसार डिस्पोज करवाएं और पूरे स्टॉक के आकलन के बाद ही डिमांड भेजें।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पंचायतों के पुनर्गठन, डी लिमिटेशन, वार्डबंदी, आरक्षण और मतदाता सूचियों में पंजीकरण के समय आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरश: अनुपालना होनी चाहिए। इनके ड्राफ्ट के प्रकाशन की सूचना का आम लोगों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए, ताकि लोग अपने दावे या आपत्तियां दर्ज करवा सकें और चुनाव के समय अनावश्यक याचिकाओं से बचा जा सके।
इसके लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया और नोटिस बोर्ड के अलावा लाउड स्पीकरों एवं अन्य पारंपरिक साधनों का प्रयोग भी किया जा सकता है। इस चुनाव के लिए बैलेट पेपर तैयार करना अपने आप में बहुत बड़ी एक्सरसाइज होती है। बैलेट पेपर तैयार करते समय अत्यंत सावधानी बरती जानी चाहिए। राज्य चुनाव आयुक्त ने निर्वाचन से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी संजीव महाजन ने निर्वाचन से संबंधित विभिन्न प्रबंधों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में उपायुक्त अमरजीत सिंह, एडीएम राहुल चौहान, सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, पंचायतीराज विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।