फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pair of Doctor and Captain will be fit in Assembly with Chief Minister: Agnihotri

मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा में डॉक्टर और कैप्टन की जोड़ी रहेगी फिट : अग्निहोत्री

Sat, 06 Jul 2024 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हमीरपुर। पूर्व निर्दलीय विधायक को जनता ने पांच साल के लिए विधायक बनाया, इन्होंने मात्र 18 माह में जनता के वोट को ही बेच डाला। गलती से दोबारा बने तो फिर कुछ माह बाद ऐसा कर फिर चुनाव में वोट मांगने आ जाएंगे। हमने टिकट देने से पहले डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा की कुंडली देखी है, जनता के आशीर्वाद से यही जीतेगा। यह बात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हमीरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभाओं के दौरान अमनेड, चमनेड़ सहित अन्य स्थानों पर कही।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ये सब जो त्यागपत्र देने का घटनाक्रम हुआ वह भी डॉ. पुष्पेंद्र को जितवाने के लिए ही भगवान ने रचा अन्यथा कौन विधायक पद से त्यागपत्र देता है। शिमला में हमीरपुर की सीट खाली पड़ी हुई है, फैसला आपने करना है कि हमीरपुर से कांग्रेस को जितवाना है। डॉ को जितवाकर सभी साजिशों को खत्म कर दो।
विज्ञापन






जनसेवा के लिए नौकरी छोड़ कर आया हूं : डॉ पुष्पेंद्र

हमीरपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि जनता की ओर से दिए विधायक पद के सम्मान को सरेआम बेच कर पूर्व निर्दलीय विधायक फिर उसी जनता के समक्ष वोट के लिए भीख मांगने का कार्य कर रहे है। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में उन्होंने कहा कि वे जनसेवा के लिए नौकरी तक छोड़कर आए हैं। डेढ़ वर्ष पहले जब वे हारे तब भी घर नहीं बैठे और जनसेवा में लगे रहे। उन्होंने कहा कि यहां तक कि कोविड के समय जब लोग घरों पर बैठे थे तो उन्होंने मेडिकल कैंप लगाकर जनता की सेवा की है। हमने अपने कोई अवैध धंधे नहीं चलाए हैं जो जीत कर उन धंधों को बढ़ाएंगे। जब प्रेम कुमार धूमल यहां से मुख्यमंत्री रहे तब भाजपा तो दूर की बात किसी कांग्रेसी ने भी उनके खिलाफ कोई षड्यंत्र नहीं रचा, लेकिन इन लोगों ने वर्ष 2017 के चुनाव में न केवल धूमल को हराने में कोई कसर छोड़ी और न ही अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह के खिलाफ षड्यंत्र रचने में कोई कसर छोड़ रहे हैं। सच्चे इंसान का भगवान भी साथ देता है, उसी प्रकार भगवान ने मुख्यमंत्री का साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed