फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Painting and dancing on talent day in Chauri School

चौरी स्कूल में प्रतिभा दिवस पर पेंटिंग और नृत्य की धूम

Sat, 29 May 2021 06:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में हर घर पाठशाला कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रतिभा दिवस उत्सव का आयोजन दो चरणों में किया गया। प्रथम चरण में नृत्य, गायन और पेंटिंग का प्रदर्शन बच्चों ने किया। इसमें नृत्य में दीपिका, निधि, प्रियांशु, साक्षी, रिया, अरुण का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जबकि पेंटिंग में भावना, आकाश, यशिका, मुस्कान, नितिन, काजल, कृतिका और आकर्ष अव्वल रहे। दूसरे चरण में योग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बच्चों ने कठिन से कठिन आसन करके सभी उपस्थित अभिभावकों और अध्यापकों का मन मोह लिया। रबड़ डॉल से विख्यात निधि डोगरा, रुचिका, कंगना, निखिल, नेहा, पलक की प्रस्तुतियां बेहतरीन रहीं। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने बताया कि शिक्षा विभाग सप्ताहांत में करवाये जा रहे ऐसे कार्यक्रम से न केवल बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। बल्कि मनोरंजन के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा की भावना भी जागृत होगी। इस अवसर पर शशि, सीमा, राजेश्वरी, आशा, नेहा विक्रम, रवि, सुरेंद्र, संदला और वंदना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed