{"_id":"6ada69c74cb6b2582e0136c0","slug":"painter-goes-missing-after-saying-he-was-heading-to-dosadka-mobile-number-unreachable-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-213037-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दोसड़का जाने की बात कहकर निकला पेंटर लापता, मोबाइल नंबर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दोसड़का जाने की बात कहकर निकला पेंटर लापता, मोबाइल नंबर बंद
Fri, 23 Oct 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत 23 वर्षीय पेंटर आकाश थापा के लापता होने का मामला सामने आया है। वह 13 अक्तूबर को कोहली स्थित फ्लैट में काम करने के बाद दोसड़का में मजदूरों को भुगतान करने की बात कहकर बाइक पर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अणुखुर्द निवासी मदन मोहन (58) ने बताया कि आकाश थापा निवासी रामनगर, धर्मशाला करीब चार वर्षों से उनके पैतृक मकान में रह रहा था और हमीरपुर में रंग-पेंट का काम करता था। इन दिनों वह टौणी देवी और कोहली में काम कर रहा था।
शिकायत के अनुसार, आकाश आठ अक्तूबर को अपने ताया की मृत्यु होने की बात कहकर मामा रणजीत उर्फ शानू उर्फ बिट्टू के साथ धर्मशाला गया था। दोनों 10 अक्तूबर को हमीरपुर लौट आए थे। इसके बाद आकाश ने टौणी देवी में काम पूरा किया और 13 अक्तूबर को कोहली स्थित फ्लैट में आधे दिन काम करने के बाद दोसड़का जाने की बात कहकर निकल गया।
विज्ञापन
शाम को उसके साथ काम करने वाले रणजीत और विशाल भारद्वाज कमरे पर पहुंचे तो आकाश की बाइक बाहर खड़ी थी, जबकि हेलमेट और बाइक की चाबी बिस्तर पर रखी मिली। शिकायतकर्ता के अनुसार, आकाश के दोनों मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं।
एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने बताया कि मामले में जांच जारी है।