फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Oxygen plant will now be built in Ayurvedic hospital

अब आयुर्वेदिक अस्पताल में बनेगा ऑक्सीजन प्लांट

Mon, 03 May 2021 05:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में संचालित कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 120 एलपीएम का पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होगा। इसके लिए केंद्र सरकार की एक टीम ने सोमवार को सर्वेक्षण किया। हमीरपुर में ऑक्सीजन की उपलब्धता को बनाए रखने और भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने जिला प्रशासन से जानकारी मांगी थी। चर्चा के दौरान केंद्र सरकार की ओर से यहां पर एक अतिरिक्त पीएसए (प्रेशर स्विंग एड्सॉप्रशन) ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की मांग रखी गई, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर इसे उपयोग में लाया जा सके।
विज्ञापन

आगामी 15 से 20 दिन में यहां ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो जाएगा। हमीरपुर जिला के लिए पूर्व में ही केंद्र सरकार से एक ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत हुआ है जोकि राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में स्थापित किया जा रहा है। 300 एलपीएम क्षमता के इस प्लांट का तकनीकी कार्य पूर्ण होते ही इसे एक-दो दिन में चालू कर दिया जाएगा। जिला कोविड स्वास्थ्य केंद्र के नोडल ऑफिसर डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि आयुर्वेदिक अस्पताल में 30 लाख रुपये की लागत से स्थापित होने वाला यह 120 एलपीएम का पीएसए ऑक्सीजन प्लांट 20 से 25 बिस्तरों को एक साथ निर्बाध रूप से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में सहायक होगा। यह ऑक्सीजन प्लांट डब्ल्यूएचओ टेक्नोलॉजी प्लांट है, इसे इंस्टाल करने में कम से कम चार माह का समय लगता है। लेकिन स्थिति को देखते हुए स्थानीय सांसद की ओर से इसे रिकॉर्ड 20 दिन में लगवाने बारे आश्वस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed