{"_id":"62def0b1833f0627fa344a4c","slug":"oxygen-in-three-big-hospitals-of-the-district-hamirpur-hp-news-sml4163628181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में तीन बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट नहीं क्रियाशील, एक में बना ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में तीन बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट नहीं क्रियाशील, एक में बना ही नहीं
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का ऑक्सीजन प्लांट।
- फोटो : Hamirpur-HP
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं, लेकिन जिले में उपमंडल स्तर पर स्थित तीन सिविल अस्पतालों भोरंज, सुजानपुर और बड़सर में लगे ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़े हुए हैं, जबकि चौथे सिविल अस्पताल नादौन में ऑक्सीजन प्लांट लग ही नहीं पाया है।
वर्तमान में महज मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और सिविल अस्पताल टौणी देवी में ही ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हैं। टौणी देवी में भी ऑक्सीजन प्लांट बीते माह ही शुरू हुआ है, जबकि मेडिकल कॉलेज में तीन ऑक्सीजन प्लांट हैं। उपमंडल स्तर के तीन अस्पतालों भोरंज, बड़सर और सुजानपुर में ऑक्सीजन प्लांट या प्लांट की तरह ऑक्सीजन स्टोर करने के उपकरण तो लगे हैं, लेकिन ये क्रियाशील नहीं हैं।
ऐसे में ऑक्सीजन की सीधी सप्लाई इन अस्पतालों के वार्डों में नहीं मिल पा रही है। कोरोना के मामले अगर बढ़ते हैं तो इन अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा न होने से मरीजों को यहां रखने में दिक्कत आ सकती है। महज मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल टौणी देवी के ऑक्सीजन प्लांटों पर ही निर्भरता रहेगी। उधर, जिले में वर्तमान में 283 मरीज कोरोना संक्रमण के हैं। लोग सार्वजनिक सथलों पर मास्क नहीं लगा रहे हैं और न ही समाजिक दूरी और अन्य नियमों का पालन कर रहे हैं, जिससे जिला में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि भोरंज, बड़सर और सुजानपुर में ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील नहीं हैं, जबकि मेडिकल कॉलेज और टौणी देवी में ऑक्सीजन प्लांट चल रहे हैं। नादौन में यह नहीं बना है। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भी मौजूद हैं।
वहीं, सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस कारण लगातार मामले बढ़ रहे हैं। अब प्रशासन की ओर से भी नियमों का पालन करवाने के लिए सख्ती नहीं बरती जा रही है तो लोगों को स्वयं ही नियमों का पालन करना होगा और एहतियात बरतनी होगी।