फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   outsourcing of work at the Cattle Feed Plant

कैटल फीड प्लांट में ढुलाई काम बाहरी व्यक्ति को देने का विरोध

Tue, 16 Mar 2021 11:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
outsourcing of  work at the Cattle Feed Plant
भोरंज के भौर में चक्का जाम करते कांग्रेस नेता व ट्रक यूनियन के सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत सुलगवान कैटल फीड प्लांट में बाहरी लोगों को काम देने पर कांग्रेस नेताओं व स्थानीय ट्रक यूनियन ने भरेड़ी से जाहू सड़क पर चार घंटे चक्का जाम किया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बाधित रही। यूनियन ने कहा पंजीकृत ट्रक ऑपरेटर कल्याण सभा भौर गांव में स्थित मिल्क फेडरेशन के पशु आहार प्लांट से माल की ढुलाई का कार्य पिछले कई वर्षों से कर रही है। इस संस्था में सभी स्थानीय ट्रक ऑपरेटर काम करते हैं, लेकिन हाल ही में पशु आहार प्लांट प्रबंधन ने स्थानीय पंजीकृत ट्रक यूनियन को दरकिनार कर किसी बाहरी व्यक्ति को ढुलाई का कार्य दे दिया है। इससे सभी स्थानीय ट्रक ऑपरेटर बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन

मिल्क फेडरेशन से बार-बार अनुरोध करने पर भी कोई असर नहीं हुआ है। जिस पर कांग्रेस नेताओं और ट्रक यूनियन ने प्लांट के गेट पर ताला लगाकर धरना दिया और चक्का जाम कर दिया। इनकी मांग है कि स्थानीय भौर ट्रक ऑपरेटर कल्याण सभा को ढुलाई का सारा काम दिया जाए। ढुलाई का सरकारी दाम दें न कि टेंडर दाम। बाहरी ट्रक यूनियन का हस्तक्षेप बंद किया जाए। इस मौके पर भोरंज विस से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुरेश कुमार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष किशोरी लाल, इंटक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजीव राणा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव मैहर, भौर ट्रक यूनियन के अध्यक्ष रमेश चंद, विजय कुमार डोगरा, सचिव अशोक कुमार, देश राज, मनजीत सिंह आदि शामिल रहे। चार घंटे जाम लगाने के बाद एसडीएम राकेश शर्मा व भोरंज पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम को खुलवाया और सभी को शांत कर बातचीत के माध्यम से हल करवाने का आश्वासन दिया। उधर, कैटल फीड भोरंज के इंचार्ज राजेंद्र चंदेल ने बताया कि 31 मार्च तक पिछला टेंडर हुआ था और 31 मार्च के बाद फिर टेंडर होंगे। उसमें सभी लोकल लोग भाग ले सकते हैं। जिसका टेंडर पास होगा, उसी को काम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed