{"_id":"6776e2c8249c9cf83a064777","slug":"orientation-program-started-for-pmshri-school-heads-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-144833-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पीएमश्री स्कूल प्रमुखों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पीएमश्री स्कूल प्रमुखों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू
Fri, 03 Jan 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। समग्र शिक्षा और डाइट हमीरपुर की ओर से पीएमश्री स्कूल प्रमुखों के लिए हमीरपुर में तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम वीरवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम राहुल चौहान ने किया।
कार्यक्रम में शिक्षा उपनिदेशक गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी नवीन शर्मा, डाइट प्रधानाचार्य मदन लाल बन्याल, जिला नोडल अधिकारी सुनील कुमार, डाइट स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला परियोजना अधिकारी नवीन कुमार ने पीएमश्री योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीएमश्री स्कूलों को मजबूत बनाने और उन्हें नवीनतम आधुनिक उपकरणों से जोड़ने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना है। जिला नोडल अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रत्येक दिन चार सत्रों में स्कूल प्रमुखों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें उन्हें पीएमश्री योजना, नई शिक्षा नीति 2020, स्कूल लीडरशिप, दिमागी स्वास्थ्य पीएमश्री स्कीम कार्ययोजना, आत्मरक्षा जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में चार जिलों से चंबा जिला के 13, हमीरपुर जिला के 16, ऊना जिला के 12 और कांगड़ा जिला के 29 स्कूल हेड भाग ले रहे हैं।
प्रथम सत्र मेंं राज्य नोडल अधिकारी डाॅ. सुरेश ठाकुर ने पीएमश्री स्कीम की विस्तृत जानकारी दी। द्वितीय सत्र में डाइट हमीरपुर के प्रधानाचार्य मदन लाल बन्याल ने नई शिक्षा नीति-2020 के बारे में अवगत करवाया। संवाद