फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ordinary workers can also get Rs 3000 pension every month

सामान्य कामगार भी हर माह ले सकते हैं 3000 रुपये पेंशन

Tue, 17 Aug 2021 06:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Ordinary workers can also get Rs 3000 pension every month
Ordinary workers can also get Rs 3000 pension every month
हमीरपुर। असंगठित क्षेत्र में मेहनत-मजदूरी करने वाले करोड़ों श्रमिक हों या रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले, छोटा-मोटा काम-धंधा करने वाले हों या घरों में काम करने वाले नौकर, अब ये मेहनतकश लोग भी 60 वर्ष की आयु के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तरह प्रतिमाह 3000 रुपये पेंशन पा सकते हैं। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले ऐसे लोगों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना लेकर आई है। भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही इस योजना के लिए 18 से 40 वर्ष तक के कामगार या अपना काम करने वाले लोग पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

यह पंजीकरण नजदीकी लोकमित्र केंद्र में करवाया जा सकता है। योजना से संबंधित जानकारी के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) या कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) कार्यालय के अलावा जिला श्रम अधिकारी या श्रम निरीक्षक कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। आवेदक की मासिक आय 15000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना के लिए आवेदन और प्रीमियम जमा करने की प्रक्रिया भी बहुत ही सरल रखी गई है। आधार नंबर, बैंक खाता नंबर और सहमति प्रपत्र के साथ पंजीकरण के बाद आवेदक उक्त दस्तावेजों को बैंक शाखा में जमा करवाएगा और उसके खाते से प्रतिमाह प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन का प्रीमियम अपने आप ही कटना शुरू हो जाएगा। 18 से 40 वर्ष तक की आयु के कामगारों के लिए यह मासिक प्रीमियम बहुत ही कम रखा गया है। कामगार का जितना प्रीमियम कटेगा, केंद्र सरकार उतना ही प्रीमियम खुद डालेगी।
विज्ञापन

उधर, श्रम निरीक्षक राम लाल शर्मा ने बताया कि हमीरपुर जिले में भी प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना के लिए पंजीकरण शुरू किया जा चुका है। जिले में पांच हजार से अधिक कामगार इस पेंशन योजना के लिए अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। इस योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए श्रम निरीक्षक कार्यालय हमीरपुर में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed