{"_id":"653427362415f93d710796a7","slug":"orders-to-confiscate-movable-and-immovable-properties-of-defaulting-borrowers-of-kangra-central-cooperative-bank-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-11818-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के दोषी ऋणियों की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के दोषी ऋणियों की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश
विज्ञापन
हमीरपुर। इंजीनियर प्रत्युष चौहान ने उप पंजीयक सहकारी सभाएं एवं सहकारिता समाहर्ता उत्तरी क्षेत्र कांगड़ा स्थित धर्मशाला का कार्यभार संभाल लिया है।
सहकारिता समाहर्ता एवं उप पंजीयक उत्तरी क्षेत्र कांगड़ा के अंतर्गत जिला कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना तथा चंबा की प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं तथा इन्ही जिलों की सेकेंडरी (माध्यमिक) सहकारी सभाएं जैसे की कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक, कांगड़ा प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, जिला सहकारी संघ, जिला सहकारी विपणन संघ आदि के विनियामक तथा ऋण वसूली के मामले देखे जाएंगे।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के डिफाल्टर ऋणियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उप पंजीयक धर्मशाला ने बैंक की नादौन शाखा तथा हमीरपुर मेन शाखा, हमीरपुर लोअर बाजार शाखा के दोषी ऋणियों की चल-अचल संपत्ति के कुर्की आदेश जारी किए। यह ऋणी काफी समय से विभागीय कार्रवाई के दौरान अनुपस्थित रहे। एक ऋणी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है। उप पंजीयक ने सभी बैंक प्रबंधकों को दोषी ऋणियों पर शीघ्र उचित कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
-- -