{"_id":"677bdd75d9100368060bf297","slug":"opposition-to-inclusion-of-jaladi-ward-in-tillu-panchayat-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-145163-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जलाड़ी के वार्ड को टिल्लू पंचायत में शामिल करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जलाड़ी के वार्ड को टिल्लू पंचायत में शामिल करने का विरोध
Tue, 07 Jan 2025 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 07 Jan 2025 07:09 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। जलाड़ी पंचायत के वार्ड के लोगों ने टिल्लू पंचायत से जोड़ने का विरोध किया है। सोमवार को वार्ड के लोगों ने हस्ताक्षर मुहिम चलाकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उन्हें नई पंचायत में शामिल न करने की मांग की।
ग्रामीणों समाजसेवी सुखदेव सिंह, रामलोक, माया देवी, अयोध्या देवी, करतार सिंह, राजिंदर चौहान, अशोक चौहान, अनु परमार ने कहा कि जलाड़ी के मुकाबले टिल्लू पंचायत पर उन्हें अधिक दूरी के साथ जंगली मार्ग से होकर जाना पड़ेगा। ऐसे में गांव के लोग चाहते हैं कि उन्हें जलाड़ी में ही रखा जाए। जलाड़ी पंचायत में डाकघर, सहकारी समिति, राशन डिपो की उचित सुविधा है। नई पंचायत में शामिल होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान करने का आग्रह किया है।