{"_id":"66d6f02b6e6d8c735205bdbe","slug":"opened-the-locks-of-newly-constructed-public-toilet-in-rangas-bazaar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-134964-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रंगस बाजार में नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय के ताले खोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रंगस बाजार में नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय के ताले खोले
विज्ञापन
सफाई कर्मियों की भी हुई नियुक्ति, आज से मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। कस्बा रंगस में मंगलवार सुबह बाजार में नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय के ताले खोल दिए गए। ग्राम पंचायत नौहंगी के प्रधान ने स्थानीय दुकानदारों की मौजूदगी में शौचालय के तालों को खोलकर सार्वजनिक प्रयोग के लिए समर्पित कर दिया। इसके लिए सफाई कर्मियों के रूप में एक महिला और पुरुष की नियुक्ति भी कर दी गई और साफ-सफाई के लिए आवश्यक सामान भी उपलब्ध करवा दिया गया है। प्रधान बलवंत सिंह ने कहा कि करीब सात लाख से बने शौचालय के लिए सांसद अनुराग ठाकुर ने दो लाख बीस हजार रुपये का अनुदान दिया था।
जबकि, राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने भी दो लाख की धन राशि अपनी सांसद निधि से उपलब्ध करवाई थी। प्रधान बलवंत ने कहा कि किन्हीं कारणों से शौचालय के निर्माण में थोड़ी देरी हुई है अब नियमित तौर पर लोगों को शौचालय की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। इस मौके पर लाल सुभाष चंद, देशराज, मनोहर लाल व जितेंद्र कुमार जिंदु आदि उपस्थित रहे।