फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Only those who give affidavit of not teaching children in private schools will be included in BPL

निजी स्कूलों में बच्चे न पढ़ाने का शपथ पत्र देने वाले ही होंगे बीपीएल में शामिल

Fri, 08 Apr 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Only those who give affidavit of not teaching children in private schools will be included in BPL
गारली पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीण। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज/डिडवीं टिक्कर/बिझड़ी/गलोड़ (हमीरपुर)। जिलाभर में शुक्रवार को पंचायतों की ग्राम सभाएं आयोजित की गईं। इस दौरान जल जीवन मिशन, बीपीएल, मनरेगा सहित अन्य कई मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा हुई। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनवी की ग्राम सभा में निर्णय लिया गया कि निजी स्कूलों में बच्चे पढ़ाने वाले परिवार बीपीएल सूची से बाहर किए जाएंगे। मनवी पंचायत में ग्राम सभा उपप्रधान विकास शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जो भी परिवार बीपीएल श्रेणी या बीपीएल में आते हैं, उन परिवारों को 10 दिन के भीतर बच्चों को निजी स्कूलों में न पढ़ाने के शपथ पत्र दाखिल करने होंगे। जिनके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हों, वह परिवार शपथ नहीं देंगे। वहीं, जो परिवार शपथ पत्र पंचायत कार्यालय में दाखिल नहीं करेंगे, उन्हें बीपीएल सूची से काट दिया जाएगा। जो परिवार पिछले 10 वर्षों से बीपीएल में हैं और बीपीएल की सारी सुविधाएं ले चुके हैं, उनके नाम भी बीपीएल सूची से काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं की ग्राम सभा का आयोजन संतोषी माता मंदिर टिक्कर में किया गया। पंचायत उपप्रधान बलबीर कुमार ने ग्रामसभा की अध्यक्षता की। ग्राम पंचायत नाहलवीं की ग्राम सभा की अध्यक्षता उपप्रधान वीरेंदर कुमार ने की। बैठक में बीपीएल के लोगों की सूची पढ़कर सुनाई गई। इस दौरान लोगों से आपत्तियां मांगी गईं, नए लोगों के प्रार्थना पत्र, गृहकर से लेकर अन्य कार्यों की फीस बढ़ोतरी की गई। लोगों को हिदायत दी कि सड़क पर अगर कोई गंदा पानी डालता है, उस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना डाला जाएगा। विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत गलोड़ खास में पंचायत प्रधान संजीव शर्मा की अध्यक्षता में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान संजीव शर्मा ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। गर्मियों के सीजन को देखते उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जंगलों को आग से बचाएं। ग्राम पंचायत टिक्कर, ग्राम पंचायत साहनवीं, ग्राम पंचायत डुग्घा, ग्राम पंचायत चौकी कनकरी, ग्राम पंचायत पटेरा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा में साहनवीं व चौकी कनकरी में ग्राम सभा कोरम पूरा नहीं हुआ। ग्राम पंचायत चौकी कनकरी ग्राम पंचायत साहनवीं के प्रधान हाकम सिंह, चरणदास शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत साहनवी में 10-15 लोग ही उपस्थित हुए और ग्राम पंचायत चौकी कनकरी में 87 से 88 लोगों नहीं अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसलिए इस ग्राम सभा का कोरम पूरा नहीं हुआ। ग्राम पंचायत पटेरा की पंचायत प्रधान कृष्णा देवी ने कहा कि पंचायत की ओर से 2 अप्रैल को ही ग्राम सभा का आयोजन कर लिया था। ग्राम पंचायत डुग्घा की प्रधान मंजू बाला ने बताया कि हमारी पंचायत के अंतर्गत बीपीएल में आने वाले सभी लोगों से आय प्रमाण के दस्तावेज लाने के लिए कहा गया। जिससे पात्र लोगों को इस योजना का पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed