{"_id":"699df49413d817bfef030975","slug":"only-the-one-who-overcomes-challenges-and-fulfils-his-dreams-is-aparajita-gandharva-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-184656-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनौतियों को पराजित कर सपनों को पूरा करे वही अपराजिता : गंधर्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनौतियों को पराजित कर सपनों को पूरा करे वही अपराजिता : गंधर्वा
Wed, 25 Feb 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई हमीरपुर में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ के साथ प्रशिक्षणार्थी
हमीरपुर। जिम्मेदारियों को निभाने के साथ जो चुनौतियों को पराजित कर सपनों को पूरा करे, वही अपराजिता है। हम सभी का कोई न कोई सपना होता है। इसे पूरा करने के लिए दिल से कार्य करें। जो भी काम करें, मन से करें। सपनों के आगे जिम्मेदारियों को बाधा न बनने दें।
सपनों और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना चाहिए। यह बातें उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने आईटीआई हमीरपुर में आयोजित अमर उजाला फांउडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन को सराहते हुए कहा कि कार्यक्रम का नाम अपराजिता अपने आप में प्ररेणादायी है।
हिमाचल महिला सशक्तीकरण में आगे है। यहां पर हर क्षेत्र में महिलाएं समाज को दिशा देने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जो भी ट्रेड चुनें, उसमें निपुणता हासिल करें। इससे कार्य कुशलता में निखार आएगा और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। स्वयं में विश्वास होना काफी आवश्यक है।
विज्ञापन
बाधाओं को कॅरिअर के आगे शून्य करना चाहिए। आईटीआई में पढ़ाई पूरा कर सीधा रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ने का मौका मिलता है। यह कौशल को विकसित करने का मौका है। इस मौके को पूरी तरह से भुनाएं और जिंदगी का लक्ष्य हासिल करें।
उन्होंने कहा कि जब आप पूरी लगन के साथ अपने लिए कुछ करने का विश्वास अपने में पैदा करेंगी तो यही विश्वास आपके नौकरी और पेशे में झलकेगा। इससे पहले आईटीआई हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष ने उपायुक्त का स्वागत किया। सुभाष ने आईटीआई हमीरपुर में संचालित किए जा रहे विभिन्न ट्रेड की जानकारी दी।
उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास को सराहा। उन्होंने बताया कि आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर आईटीआई का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कोट्स:
उपायुक्त का संबोधन काफी बेहतर था। इससे बहुत कुछ सीखने को मिला। कॅरिअर के प्रति उनका यह भाषण जीवन में नई ऊर्जा के संचार की तरह रहा। -शिया, प्रशिक्षणार्थी
आईटीआई में इस तरह के कार्यक्रम हर सप्ताह आयोजित होने चाहिएं। कॅरिअर में आने वाली बाधाओं को दूर करने के टिप्स दिए। इससे काफी फायदा होगा। -दीपाली, प्रशिक्षणार्थी
मैंने जो ट्रेड चुना है, उसमें निपुणता हासिल करनी है। आज के संबोधन में जो जानकारी मिली है, वह जीवन भर याद रहेगी। -पलक शर्मा, प्रशिक्षणार्थी
आईटीआई में पहले भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। कार्यक्रम से कई शंकाओं का समाधान हुआ। लक्ष्य के लिए पूरी मेहनत से कार्य करने को प्रेरित हुईं। -रीचा, प्रशिक्षणार्थी
कुछ समय के संबोधन से उपायुक्त मैडम ने बहुत सी बातें बताईं। यह बातें काफी प्ररेणादायक थीं। काम में निपुणता के लिए मन से जुटना चाहिए। -मेहा, प्रशिक्षणार्थी
मैंने जिस ट्रेड का चुनाव किया है, वह काफी बेहतर ट्रेड है। इसमें रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। कार्यक्रम में मेहनत से कार्य करने की जानकारी मिली। -शिखा, प्रशिक्षणार्थी
कार्यक्रम में खुद पर विश्वास रखने के बारे में जानकारी दी गई। खुद पर विश्वास रखकर हम जीवन की कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। -पारिका, प्रशिक्षणार्थी