{"_id":"6aa83ea65746f3313c03828e","slug":"online-payment-now-available-at-red-cross-lab-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-208304-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रेडक्रॉस लैब में अब ऑनलाइन भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रेडक्रॉस लैब में अब ऑनलाइन भुगतान
Tue, 15 Sep 2026 11:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। रेडक्रॉस हमीरपुर की लैब में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू कर दी गई है।
अब विभिन्न जांच करवाने वाले लोग नकद के साथ ऑनलाइन माध्यम से भी भुगतान कर सकेंगे। इससे मरीजों को भुगतान के लिए नकदी साथ रखने की परेशानी से राहत मिलेगी।
रेडक्रॉस लैब में करीब डेढ़ माह पहले शुरू किए गए 1500 रुपये के फुल बॉडी हेल्थ चेकअप पैकेज को भी अच्छा रुझान मिल रहा है। अब तक करीब 154 लोग इस पैकेज के तहत स्वास्थ्य जांच करवा चुके हैं।
पैकेज में शरीर से संबंधित विभिन्न आवश्यक जांच एक ही स्थान पर की जा रही हैं। इससे लोगों को अलग-अलग जांच के लिए विभिन्न जगहों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही।
विज्ञापन
फुल बॉडी हेल्थ चेकअप की सुविधा से लोगों को कम खर्च में व्यापक स्वास्थ्य जांच का विकल्प मिला है। खासकर ऐसे लोगों को इसका लाभ मिल रहा है, जिन्हें पहले विभिन्न जांचों के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर या निजी प्रयोगशालाओं पर निर्भर रहना पड़ता था।
नई जांच सेवाओं का मरीज लाभ उठा रहे हैं। डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू होने से उन्हें अतिरिक्त सहूलियत मिल रही है। -गंधर्वा राठौड़, उपायुक्त हमीरपुर