{"_id":"68f2a3d01f2a4030ab05fdd0","slug":"online-market-hit-hard-yet-business-will-shine-on-dhanteras-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-170573-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाजार पर ऑनलाइन की मार... फिर भी धनतेरस पर चमकेगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाजार पर ऑनलाइन की मार... फिर भी धनतेरस पर चमकेगा कारोबार
Sat, 18 Oct 2025 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में धनतेरस पर बेचने के लिए दुकान के बाहर सजाए गए झाड़ू । संवाद
हमीरपुर। धनतेरस पर्व के लिए जिले के बाजार सज गए हैं। ऑनलाइन बाजार ने हर सेक्टर को प्रभावित किया है, लेकिन बर्तन, गाड़ियों और आभूषणों की खरीद परख करने में लोग विश्वास रखते हैं, ऐसे में धनतेरस पर कारोबारियों को करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद है।
बर्तनों की दुकानों से लेकर ऑटो सेक्टर तक ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक छूट भी दी जा रही है। ज्वेलर्स ने भी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अलग-अलग डिजाइन के आभूषण से शोकेस सजा दिए हैं। धनतेरस पर सोने, चांदी के गहनों की चमक लोगों को लुभा रही है।
वहीं, गाड़ियों पर ऑटोमोबाइल में जीएसटी कटौती के बाद दाम कम हुए हैं। एक वाहन पर करीब 50 हजार रुपये की छूट मिल रही है। इससे वाहनों की बुकिंग भी एडवांस हो गई है। ऑटोमोबाइल में लोग पेट्रोल की गाड़ियों को अधिक तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन
धनतेरस पर वाहनों की खरीद करने के लिए लोगों ने एक से दो महीना पहले ही बुकिंग करवा रखी है। डिडवीं टिक्कर में हुंडुई कंपनी के जीएम सेल्ज सोनिया ने बताया कि धनतेरस तथा दीपावली पर्व को लेकर लोगों का गाड़ियों के प्रति अधिक रुझान है। गाड़ियों की 70 फीसदी तक बुकिंग हो गई है। स्टॉक में 370 गाड़ियां हैं, जिनमें से 275 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वहीं, कई गाड़ियों की बुकिंग एक से दो महीना पहले हो चुकी है।
इसके अलावा बर्तनों पर भी दुकानदार ग्राहकों को 20 से 60 फीसदी तक छूट दे रहे हैं, जिससे कारोबार बढि़या होने की उम्मीद है। वहीं, विजय बर्तन स्टोर के संचालक अंकित पुरी ने बताया कि धनतेरस पर लोग तांबा, कांसा, पीतल और स्टील के बर्तनों की खरीदारी करते हैं। लोगों की पसंद के अनुसार पीतल के गिलास, पीतल के बर्तन सेट आदि उपलब्ध हैं। जीएसटी कटौती के बाद दामों में काफी कमी आई है। लोगों को 20 फीसदी से लेकर 25 फीसदी की छूट दी जा रही है।
बॉक्स
राशि के आधार पर खरीदारी करने पर मिलेगा अधिक लाभ
धनतेरस पर यूं तो किसी भी प्रकार की खरीदारी को शुभ माना जाता है, लेकिन आचार्यों के अनुसार राशि के आधार पर खरीदारी की जाए, तो इससे अधिक लाभ मिलता है। मेष राशि के लोगों को सोना खरीदना लाभदायक होता है। इसी प्रकार वृषभ राशि के लोगों को इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की खरीद सोने पर सुहागा हो सकता है। इसी प्रकार कर्क राशि के लोगों को यंत्र खरीदना चाहिए। धनतेरस पर धनिया खरीदना भी शुभ होता है। इसे पूजा के स्थान पर रखना चाहिए। इसके अलावा चांदी का सिक्का खरीदना भी शुभ माना जाता है।
पूजा के लिए सुबह 7:16 से रात 8:20 मिनट तक शुभ मुहूर्त
धनतेरस का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन लोग सुबह 7:16 मिनट से लेकर रात 8:20 मिनट तक पूजा कर सकते हैं। इसके अलावा त्रयोदशी तिथि शनिवार को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 19 अक्तूबर को एक बजकर 51 मिनट तक रहेगी।
चांदी की ओर भी बढ़ा रूझान
सतनाम ज्वेलर्स के संचालक नैलसन कुमार का कहना है कि इस बार सोने के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस बार चांदी के दामों में भी तेजी आई है। इस बार लोग चांदी के गहनों को अधिक तवज्जो दे रहे हैं, जबकि सोने के बने छोटे गहनों को अधिक पसंद किया जा रहा है। धनतेरस पर अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।
इलेक्ट्रानिक्स में भी विशेष छूट
एस सन्स मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक सुमित ठाकुर का कहना है कि जीएसटी कटौती के बाद धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स के सामाान पर विशेष छूट दी जा रही है। इसमें छोटी आइटम पर सात फीसदी से अधिक अंतर पड़ रहा है। लोगों को फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान पर विशेष छूट दी जा रही है। एलईडी पर भी लोगों को लाभ मिलेगा।