फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   online

ऑनलाईन कक्षा से हमीरपुर के 30 फीसदी विद्यार्थी बाहर

Sat, 22 Aug 2020 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के सरकारी स्कूलों के 30 फीसदी विद्यार्थी कोरोना काल में ऑनलाइन कक्षाओं से बाहर हैं। ऑनलाइन पढ़ाई में जिला से 70 फीसदी बच्चे ही दिलचस्पी ले रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने मार्च माह में ही सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दे दिया था। स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है। जिन बच्चों के घर एंड्रायड फोन नहीं हैं उन्हें घर पर ही नोटस उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन स्कूली बच्चों को विषय के अध्यापक ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। इस दौरान बच्चों की हाजिरी भी लगाई जाती है। अभिभावकों से हर सप्ताह बच्चों की रिपोर्ट भी मांगी जाती है, लेकिन बावजूद इसके 70 फीसदी बच्चे ही ऑनलाइन पढ़ाई में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 30 फीसदी बच्चे अभी तक ऑनलाइन पढ़ाई को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वहीं, उच्च शिक्षा उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने माना कि स्कूलों के 70 फीसदी बच्चे ही ऑनलाइन पढ़ाई में रुचि ले रहे हैं, जबकि 30 फीसदी छात्र अभी तक पढ़ाई को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अध्यापक को निर्देश दिए गए हैं कि अपनी कक्षा में सभी बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें और बच्चों को रोचक तरीकों से पढ़ाया जाए ताकि सभी बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई में रुचि लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed