फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   online froud

लग्जरी गाड़ी का झांसा देकर पूर्व सैनिक के खाते से उड़ाए साढ़े चौदह लाख

Wed, 24 Jul 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के चंबेह गांव का एक पूर्व सैनिक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया है। ठगों ने पूर्व सैनिक से ऑनलाइन 14.62 लाख रुपये ठग लिए हैं। चंबेह गांव के सोमदत्त के लड़के ईशांत ने बताया कि उसने एक ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनी से मोबाइल का आर्डर दिया था लेकिन, किन्हीं कारणों से उसने मोबाइल वापस कर दिया। इसके बाद उनको अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया कि आपका नंबर हमारी कंपनी की तरफ से लक्की ड्रॉ में विजेता के रूप में घोषित हुआ है। इनाम के तौर पर आपको 12 लाख रुपये या स्कॉर्पियो गाड़ी दी जाएगी। लग्जरी गाड़ी इनाम में निकलने की जानकारी मिलते ही ईशांत ने पूरी बात अपने पिता को बताई। इसके बाद दोनों की अनजान मोबाइल नंबर वाले शख्स से गाड़ी की डिलीवरी लेने के बारे में बातचीत होने लगी।
विज्ञापन

इनाम देने वाले शख्स ने उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 5500 रुपये जमा करवाने को कहा। रजिस्ट्रेशन फीस के बाद टैक्स, इंश्योरेंस और अन्य कई प्रकार की बातों में उलझाकर कुल 14,62,300 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए, लेकिन लग्जरी गाड़ी नहीं दी। पिछले कई महीनों से आस लगाए बैठे बाप-बेटे को जब लग्जरी गाड़ी नहीं मिली तो उन्हें अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। इसके बाद वे शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन बड़सर पहुंचे। बड़सर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पढ़े-लिखे लोग हो रहे ऑनलाइन ठगी के शिकार
जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हैरानी की बात है कि पढ़े लिखे लोग भी ठगी का शिकार हो रहे हैं। जबकि पुलिस समाचारपत्रों और अन्य माध्यमों के जरिये लोगों को जागरूक करने के प्रयास कर रही है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर के अनुसार ऑनलाइन ठगी की शिकायत पुलिस में आई है। बड़सर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है। डीएसपी जसवीर ठाकुर ने लोगों से आह्वान किया है कि इस प्रकार की लॉटरी और ऑनलाइन गिफ्ट के लालच में न आएं। उन्होंने अपना बैंक खाता, एटीएम पिन नंबर और आधार नंबर किसी के साथ शेयर न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed