फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   online froud

आधार से खाता लिंक करने के नाम पर उड़ाए 25 हजार रुपये

Wed, 17 Jul 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर का एक युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया है। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी बिझड़ी में दी है। पीड़ित की पहचान कुलदीप चंद पुत्र शक्ति चंद निवासी पट्टा ब्राह्मणा तहसील बिझड़ी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। कुलदीप ऑनलाइन ठगी का शिकार होकर 25,000 रुपये लुटा बैठा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई कि आपका बैंक अकाउंट आधार नंबर से लिंक करना है। कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि इस संबंध में आपके मोबाइल पर बैंक की तरफ से एक मैसेज भी भेजा गया था। बातों ही बातों में कुलदीप को उलझाकर उससे अकाउंट नंबर ले लिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे बताया गया कि आपके नंबर पर ओटीपी आया है, उसे बताओ। शक होने पर जब वह आनाकानी करने लगा तो काल करने वाले ने बताया कि हम आपसे पिन नंबर नहीं मांग रहे हैं। बिना पिन नंबर के आपसे कोई भी फ्रॉड नहीं कर सकता है। उसकी बातों में आकर कुलदीप ने ओटीपी नंबर बता दिया। इसके बाद कुलदीप को बताया गया कि आपके एसबीआई अकाउंट में भी आधार नंबर लिंक करना है। इसी तरह दूसरे अकाउंट की जानकारी लेकर उसमें जमा राशि भी निकाल ली गई। कुलदीप ने बताया कि उसके एक्सिस बैंक खाते से 15,000 रुपये तथा एसबीआई खाते से 10,000 रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल पर आया। जिसके बाद उसने पुलिस चौकी बिझड़ी में ठगी की शिकायत दर्ज करवा दी है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने बताया कि बिझड़ी क्षेत्र के युवा की ऑनलाइन ठगी की शिकायत आई है। छानबीन करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed