फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Online application for Navodaya Selection Exam till 16th September

Hamirpur (Himachal) News: नवोदय चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर तक

Wed, 21 Aug 2024 07:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
18 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी विद्यार्थियों लिखित परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा शनिवार 18 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई है।
एडीएम राहुल चौहान ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक और जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के मुख्याध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए अपने-अपने संस्थानों के अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम कुमार ने कहा कि परीक्षा से संबंधित नियमों एवं पात्रता की शर्तों की जानकारी नवोदय की वेबसाइट नवोदयाडॉटजीओवीडॉटइन पर उपलब्ध है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान हमीरपुर जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए विद्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। यदि किसी विद्यार्थी या उसके अभिभावक को ऑनलाइन आवेदन में कोई समस्या आ रही है तो वे मोबाइल नंबर 82194-82550 और 89540-39120 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी कार्य दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में अपने सभी प्रमाण पत्रों और आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर के साथ आकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रधानाचार्य ने जिला हमीरपुर के पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed