{"_id":"718c7bc11579f96477b000255817d920","slug":"one-more-chance-fot-typing-test-employees-delighted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइपिंग टेस्ट के अतिरिक्त मौके से चहके कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइपिंग टेस्ट के अतिरिक्त मौके से चहके कर्मचारी
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Mon, 22 Feb 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई हमीरपुर ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एलडीआर कोटा के तहत लिपिक के पद पर पदोन्नति के लिए अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षा में टाइपिंग टेस्ट के लिए एक अतिरिक्त मौका देने पर सरकार का धन्यवाद जताया है।
विज्ञापन
जिला प्रधान मान चंद राणा, महासचिव संजीव प्रभाकर, अतिरिक्त महासचिव रूप लाल बसरा, संयुक्त सचिव दीपक शर्मा, सिटी यूनिट के प्रधान बिहारी लाल, महासचिव पवन बन्याल, पवन कुमार, मनोहर लाल, देशराज भरवाल, विजय धीमान, सोमनाथ जगोता का कहना है कि करीब छह माह से प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लिपिक पद पर एलडीआर कोटा के अंतर्गत प्रोमोशन के लिए ली गई टंकण परीक्षा में एक अतिरिक्त मौके की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
हमीरपुर जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एलडीआर संघर्ष समिति के साथ इस मांग को उठा रहे थे। संघर्ष समिति के समर्थन से मुख्यमंत्री ने इस मांग को मानकर कर्मचारियों को राहत दी है।
विज्ञापन
प्रदेश भर के करीब 700 कर्मचारियों को लिपिक बनने का मौका मिलेगा। इसके लिए महासंघ ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड हमीरपुर में दोबारा टाइप टेस्ट लिया जाएगा।