{"_id":"5fd22d528ebc3e3b5669941f","slug":"one-died-in-accident-hamirpur-hp-news-sml354069870","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बसारल में बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बसारल में बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ा (नादौन)। जिला हमीरपुर में दो दिन के भीतर बस के नीचे आने से दो लोगों की मौत हो गई। वीरवार को उपमंडल नादौन के बसारल गांव के पास एक निजी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पूर्व बुधवार को कंगरी जा रही हमीरपुर एचआरटीसी की बस के नीचे आने से एक वृद्ध की मौत हो गई थी। वीरवार को नादौन में पेश आए हादसे के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
वीरवार को निजी बस चालक बसारल के पास बस बैक कर रहा था। चालक ने बस के पीछे चल रहे राहगीर सलाम गांव के देश राज (67) पुत्र कांशी राम को नहीं देखा और देश राज बस की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए नादौन अस्पताल लाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी नादौन नरेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि बस चालक कमल किशोर के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।