{"_id":"67c4a93cc475fa5215084694","slug":"on-the-pretext-of-updating-the-sim-card-a-loan-of-rs-5-lakh-was-taken-in-the-name-of-a-soldier-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-149624-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सिमकार्ड अपडेट करने के बहाने सैनिक के नाम पर ले लिया पांच लाख का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सिमकार्ड अपडेट करने के बहाने सैनिक के नाम पर ले लिया पांच लाख का ऋण
Tue, 04 Mar 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
फर्जी खाते खोल कर लिया गया कर्ज, अब बैंक को चुकाने होंगे 13 लाख रुपये
भोरंज थाना में पीड़ित सैनिक की लिखित शिकायत के बाद दर्ज किया गया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। भोरंज थाना के तहत सिमकार्ड अपडेट करने के बहाने श्रीनगर में तैनात सैन्य जवान के दस्तावेजों पर पांच लाख का ऋण लिए जाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित सैनिक की लिखित शिकायत के बाद भोरंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
बैंक से प्राप्त जानकारी और दस्तावेजों के अनुसार शातिरों की ओर से सैन्य जवान के दस्तावेजों के नाम पर लिए गए इस ऋण के कुल 13 लाख रुपये चुकाने होंगे। शातिरों ने ठगी के लिए सिमकार्ड अपडेट करने का बहाना बनाकर जवान से ओटीपी हासिल किया और ऑनलाइन ऋण ले लिया।
भोरंज थाना के तहत कैहरवीं से ताल्लुक रखने वाले सेना जवान से ठगी का यह मामला 13 जनवरी का है। जवान ने ठगी के बारे में लिखित शिकायत पहली मार्च को डाक के माध्यम से की थी। इसके बाद दो मार्च को इस बारे में भोरंज थाना में केस दर्ज हुआ है। जवान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 13 जनवरी को उसे अनजान नंबर से फोन आया कि मोबाइल सिम कार्ड को अपडेट किया जाना जरूरी है अन्यथा नंबर बंद हो जाएगा। इसके बाद शातिरों की ओर से एक ओटीपी भेजा गया। ओटीपी भेजने के बाद शातिरों ने उनके दस्तावेजों पर पांच लाख का लोन ले लिया। बाद में जब उन्होंने अपने बैंक रिकाॅर्ड को जांचा तो पांच लाख का ऋण दर्शाया जा रहा था। जब उन्होंने बैंक में सिविल स्कोर देखा तो उन्हें इस बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन
कोट
ठगी के शिकार सैनिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में नियमों के तहत छानबीन की जा रही है। किसी के साथ भी ओटीपी को साझा न करें। बैंक की ओर से इस तरह के फोन नहीं किए जाते हैं। सिमकार्ड अपडेट करने के नाम पर ओटीपी हासिल कर यह ऋण हासिल किया गया है। -भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर