फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   On the first day, 350 women applied to get Rs 1500.

Hamirpur (Himachal) News: पहले दिन 350 महिलाओं ने किया 1500 रुपये पाने के लिए आवेदन

Thu, 14 Mar 2024 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन शुरू
विज्ञापन


लोकमित्र केंद्रों में दस्तावेज बनाने के लिए पहुंच रहीं महिलाएं, अन्य जानकारी भी जुटाई

योजना के तहत किस तरह आवेदन करना है, इसके लिए भी विभाग में आकर पूछताछ
पंचायत घरों में भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं फार्म
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में भी इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत महिलाओं ने आवेदन करना शुरू कर दिया है। पहले दिन करीब 350 महिलाओं ने इस योजना के तहत आवेदन किया। जिला कल्याण विभाग में पहले दिन कई महिलाएं अपने दस्तावेज जमा करवाने पहुंचीं और योजना के तहत किस तरह आवेदन करना है, यह पूछती हुई नजर आईं। तहसील कार्यालय और लोकमित्र केंद्र में हिमाचली बोनाफाइड बनाने के लिए भी महिलाओं की कतार लगी रही।
पंचायत घरों में भी अधिकतर महिलाएं योजना के तहत कौन पात्र है और कौन नहीं, इसकी जानकारी जुटाती रहीं। वहीं, जानकारी मिलने पर महिलाओं ने पंचायत घरों से परिवार नकल व हिमाचली प्रमाण पत्र के लिए दस्तावेज लिए ताकि वह भी योजना के तहत आवेदन कर सकें। इस योजना के तहत उन्हीं महिलाओं को 1500 रुपये मिलेंगे जिनके परिवार में से कोई सरकारी नौकरी करने वाला व्यक्ति नहीं है। अगर किसी का पति, पिता, भाई, बेटा सरकारी नौकरी में है तो वह महिला इसके लिए आवेदन नहीं कर सकती है।
विज्ञापन



वहीं, जो महिलाएं स्वयं भी नौकरी करती हैं वह इसके लिए पात्र नहीं है। परिवार में पति-पत्नी, व्यस्क, अव्यस्क, अव्यस पुत्र, अविवाहित पुत्रियां जो प्रार्थी के साथ परिवार रजिस्टर (ग्रामीण क्षेत्र) व राशन कार्ड (शहरी क्षेत्र) में दर्ज होंगेे, वह परिवार की परिधि में आएंगे। वहीं पात्र महिलाओं को वैध आयु प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, बैंक-डाकघर खाता संख्या के लिए पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, राशन कार्ड की छायाप्रति, बौद्ध भिक्षुणियों के लिए पंचायत अथवा बौद्ध मठ की मुख्य भिक्षुणी की ओर से जारी प्रमाणपत्र की आवश्यकता है। तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में दस्तावेज जमा करवाए जा रहे हैं। ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों से ही आवेदन लिए जा रहे हैं। वहीं, पंचायत घरों में यह फार्म उपलब्ध करवा दिए गए हैं। सुख सम्मान निधि के लिए 18 से 59 वर्ष तक की महिलाएं ही पात्र होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जिला कल्याण अधिकारी गीता मरवाहा ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन शुरू हो गए हैं और महिलाएं इसके लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। फार्म जिला कल्याण विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed