फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   On Karva Chauth, the market becomes more expensive and the make-up of married women becomes expensive.

Hamirpur (Himachal) News: करवाचौथ पर बाजार तो गुलजार पर महंगा हुआ सुहागिनों का शृंगार

Tue, 31 Oct 2023 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
On Karva Chauth, the market becomes more expensive and the make-up of married women becomes expensive.
स्थानीय बाजार हमीरपुर में करवा चौथ के उपलक्ष्य पर करवे की खरीदारी करतीं महिलाएं।(स्रोत: संवाद)
हमीरपुर। बढ़ती मंहगाई के चलते त्योहारी सीजन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करवाचौथ के लिए जिले भर की महिलाएं जिला मुख्यालय की दुकानों में खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं, लेकिन व्रत सामग्री के दामों में बढ़ोतरी होने से महिलाओं चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। पिछले साल महिलाओं को जिस व्रत के सामान के लिए 1,000 से 2,000 रुपये खर्च करने पड़े थे। इस बार उन्हें उसी सामान के लिए 2,500 से 3000 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सुनीता देवी, बिंदू रानी, अनीता कुमारी, माया देवी, सलोचना देवी, कांता, राधिका और दीपिका आदि ने कहा कि वे बाजार में कपड़े, गहने और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी कर रही हैं, लेकिन दामों में बढ़ोतरी होने से काफी परेशानी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में मेहंदी लगाने के लिए कारीगर दोनों हाथों के 100 रुपये लेते थे, लेकिन अब दोनों हाथों में मेहंदी के दाम 200 रुपये पहुंच गए हैं, पूर्व में डिजाइनर चूड़ियां 50 से 200 में मिलती थीं, वही अब 250 से 500 रुपये में और कांच की चूड़ियां 20 से 50 मिलती थीं जो अब 50 से 150 रुपये में बिक रही हैं। डिजाइनर थालियों का सेट 100 से 150 रुपये तक था, लेकिन अब यही सेट 200 से 800 रुपये तक पहुंच गया है। 100 रुपये में मिलने वाली पूजा की थाली अब 260 में मिल रही है। जबकि नारियल 40 से बढ़कर 50 रुपये का हो गया है।
विज्ञापन

छोटा करवे के दाम 10 रुपये से बढ़कर 30 रुपये पहुंच गए है। जबकि बड़ा करवा पहले 50 रुपये में मिलता था अब 100 रुपये में मिल रहा है। वहीं लोटा के दाम 100 से बढ़कर 300 रुपये और छननी की कीमत 40 से बढ़कर 80 रुपये हो गई है। मठ्ठी और अन्य खाने-पीने की चीजों के दामों में भी इजाफा हुआ है। अखरोट, बादाम और काजू भी महंगा बिक रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़ों की अधिक मांग
दुकानदारों सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, अभिषेक और रोहित कुमार ने चूड़ियों की दुकानों से लेकर, मिट्टी के करवे, नारियल और मेहंदी कीप बेचने वालों की दुकानों के स्टॉल लगा दिए हैं। कपड़ों की दुकानों पर पश्मीना और गर्म कपड़ों की मांग अधिक है। वहीं, मिठाई की दुकानों में सरगी, मीठी और नमकीन मठ्टियों आदि की खूब ब्रिकी हो रही है। कपड़ों के कारोबारी रमेश ने कहा कि सर्दियों का मौसम भी शुरू हो रहा है। इसलिए महिलाएं ज्यादातर गर्म कपड़े खरीद रही हैं। इसके अलावा महिलाएं सिल्क और बनारसी साड़ियां भी खूब खरीद रही हैं। उन्होंने कहा कि श्राद्ध खत्म होने के बाद भी बाजार में मंदी का माहौल था। अब त्योहारी सीजन को लेकर बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हुई है। लोग बाजार में खूब खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि इस बार सामान के दाम बढ़ गए हैं।


करीब 8 बजकर 9 मिनट पर निकलेगा चांद

करवा चौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियां पति की मंगल कामना एवं आयु वृद्धि के लिए करती हैं। इस दिन सुहागिन स्त्रियां श्री गणेश पूजन करके चंद्रमा को अर्घ देने के उपरांत पति की प्रतिष्ठा करने के बाद ही भोजन ग्रहण करती हैं और हमीरपुर में चंद्रोदय का समय लगभग 8 बजकर 9 मिनट रहेगा। यह जानकारी पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed