{"_id":"67fba28c36b97625930918f1","slug":"old-memories-shared-in-reunion-ceremony-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-153242-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पुनर्मिलन समारोह में साझा की पुरानी यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पुनर्मिलन समारोह में साझा की पुरानी यादें
Mon, 14 Apr 2025 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 14 Apr 2025 05:08 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। चार जैक राइफल फतेह शिवजी परिवार हिमाचल प्रदेश का पहला पुनर्मिलन समारोह बड़ू स्थित निजी होटल में मनाया। शनिवार देर रात आयोजित किए गए इस पुनर्मिलन समारोह में 125 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। चार जैक राइफल से सेवानिवृत्त कर्नल विनीत शर्मा, कर्नल प्रताप सिंह और वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। वही वरिष्ठ पूर्व सैनिक गोपाल सिंह, बलबीर सिंह इत्यादि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पुनर्मिलन में प्रदेशभर के सभी जिलों से आए हुए पूर्व सैनिकों ने अपनी पुरानी यादें भी साझा की। सेवानिवृत कर्नल विनीत शर्मा ने कहा कि पहले पुनर्मिलन समारोह हमीरपुर में आयोजित किया गया है। प्रत्येक वर्ष प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस तरह के पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन