{"_id":"690f8fa75295c9570601f184","slug":"old-mans-body-recovered-in-vantera-khadli-suicide-suspected-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-172831-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: वंटेरा खडली में वृद्ध का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: वंटेरा खडली में वृद्ध का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका
Sun, 09 Nov 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत वंटेरा खडली में 62 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद हुआ है। शव के साथ सल्फास की खाली डिब्बी और शराब की बोतल मिली है। मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह पुत्र आयु 62 वर्षीय पुत्र चूहा राम निवासी गांव गंजूए दा बाग ज्वालामुखी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस की ओर से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। शुक्रवार देर शाम स्थानीय लोगों ने बेसुध पड़े एक अधेड़ को देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन आरंभ कर दी।
इस मौके पर मृतक का भाई प्यार चंद, भतीजा सुभाष चंद व स्थानीय प्रधान भी मौजूद रहे। उनके सहयोग से पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की गई। शव का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया है। मामले में जांच जारी है।