फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Old buildings will be repaired in 15 schools of the district.

Hamirpur (Himachal) News: जिले के 15 स्कूलों में पुराने भवनों की होगी मरम्मत

Mon, 09 Feb 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 09 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 15 सरकारी स्कूलों में आगामी सत्र में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभाग ने 15 स्कूलों के भवनों की मरम्मत के लिए 19 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

यह राशि स्कूलों में पुराने भवनों की मरम्मत, देखरेख व जीर्णोद्धार कार्य के लिए प्रयोग की जाएगी। इससे विद्यार्थी आगामी सत्र में आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 15 स्कूल प्रमुखों ने भवन, चहारदीवारी, खेल मैदान और शौचालयों की मरम्मत के लिए बजट की मांग की थी। मांग के आधार पर अब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बजट राशि आवंटित कर दी है।
विज्ञापन


बीते वर्ष आई आपदा और बारिश के कारण इन स्कूलों में काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में स्कूल भवन में विद्यार्थियों व शिक्षकों को पढ़ाई के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्कूल भवनों की सुविधा न होने से विद्यार्थियों की कक्षाएं अन्य भवनों में चलाई जा रही हैं। अब आगामी सत्र में निर्माण करवाने के निर्देश दिए हैं, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए बेहतरीन माहौल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों में होगी मरम्मत
इनमें राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला रंगस, राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्नाही, राजकीय उच्च पाठशाला मझेली, बरोली, खैरी एक, चमियाणा, देहरी डोली, बीड़ बगहेड़ा, खैरी, डाडू, भुक्कड़, चौकी कनकरी, उखली, भौंखर और मझोऊ स्कूल शामिल है।


कोट

15 स्कूलों को भवन मरम्मत के लिए बजट राशि आवंटित कर दी गई है। इन स्कूलों में कक्षा कक्ष, खेल मैदान, चहारदीवारी, शौचालय, रसोईघर और अन्य मरम्मत कार्यों की शुरुआत की जाएगी। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। -कमल किशोर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article