फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Offline exam will be held tomorrow to provide coaching for competitive exams.

Hamirpur (Himachal) News: प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग देेने के लिए कल होगी ऑफलाइन परीक्षा

Mon, 23 Sep 2024 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। समग्र शिक्षा की ओर से 25 सितंबर को ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रदेशभर में ऑफलाइन चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत मेडिकल और इंजीनियरिंग में रुचि रखने वाले विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नीट और जेईई प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग दी जाएगी। समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी मदन लाल बन्याल ने कहा कि इस परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्कूलों के माध्यम से हुआ है। परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। हमीरपुर जिला में इसके लिए हर खंड में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला के 300 विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली बच्चों को आगे लाना है ताकि चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अतिरिक्त सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed