{"_id":"6643594fefad97375106109e","slug":"officials-of-nh-3-construction-company-surrounded-for-half-an-hour-in-jhanikkar-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-127600-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: झनिक्कर में आधा घंटा तक घेरे रखे एनएच -3 निर्माण कंपनी के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: झनिक्कर में आधा घंटा तक घेरे रखे एनएच -3 निर्माण कंपनी के अधिकारी
विज्ञापन
झनिक्कर गांव में एनएच निर्माण कार्य के दौरान प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
डीपीआर और सर्वे से हटकर कार्य करने का आरोप
निर्माण कार्य से दरकोटी, बारी मंदिर, झनिक्कर क्षेत्र प्रभावित
कहा, रसूखदारों को बचाने के लिए हुआ कार्य
राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माण कंपनी की मनमर्जी पर फिर बिफरे लोग, समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। एनएच तीन हमीरपुर से अवाहदेवी वाया लेह का निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। मंगलवार को एनएच तीन के निर्माण कार्य की जांच के लिए पहुंची नेशनल हाइवे निर्माण कंपनी की टीम को ग्रामीणों ने आधे घंटे तक घेरे रखा। एनएच तीन प्रभावित पीड़ित मंच की महिला विंग की अध्यक्ष रीना देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि एनएच निर्माण कार्य में मजदूर जल छिड़काव, मुआवजे, घटिया निर्माण, डंपिंग साइट, सर्वे और डीपीआर से हटकर कार्य कर रहे हैं। निर्माण कार्य से दरकोटी, बारी मंदिर, झनिक्कर, बराड़ा, पंजोत, टिक्करी क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान में एनएच का निर्माण कार्य कोट से लेकर पाडछू तक चला हुआ है लेकिन निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि टौणी देवी तहसील के तहत ठाणा दरोगन में पहले रास्तों को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया। इसके बाद डबललेन एनएच पर कथित टोल प्लाजा लगाए जाने को लेकर सवाल उठे। अब हाल ही में निर्माण कंपनी की ओर से अधिगृहीत की गई जमीन पर लगाई बुर्जियों को दरकिनार कर आगे कटाई करने पर लोग बिफर गए। प्रभावितों रीना देवी और रमेश चंद ने कहा कि निर्माण कंपनी करीब दो वर्षों से लोगों को परेशानी में डाले हुए है। डीपीआर और सर्वे से हटकर कई जगह रसूखदारों को बचाने के लिए कार्य हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कंपनी के लगाए कई डंगे पहली बरसात में ही गिर गए। इस बारे में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साइट इंजीनियर सुशील कुमार, डीपीएम मुकेश गुप्ता, परवीन विकी, समन्वयक उपाध्याय ने कहा कि पानी का छिड़काव प्रतिदिन सुनिश्चित किया जा रहा है। भूमि कटान, मुआवजे और डंपिंग के मामले शीघ्र सुलझा लिए जाएंगे।