{"_id":"69b4668a0f6b5762b70855ea","slug":"officials-held-a-mediation-meeting-with-villagers-for-electricity-and-water-connections-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-186529-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिजली-पानी के कनेक्शन के लिए अधिकारियों ने गांववासियों के साथ की मध्यस्थता बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिजली-पानी के कनेक्शन के लिए अधिकारियों ने गांववासियों के साथ की मध्यस्थता बैठक
Sat, 14 Mar 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
छोटा बल्ह गांव में एक नए मकान में बिजली और पानी के कनेक्शन के संबंध में चल रहे विवाद के समाधान
नादौन(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत पनसाई के छोटा बल्ह में एक नए मकान में बिजली और पानी के कनेक्शन के संबंध में चल रहे विवाद के समाधान के लिए शुक्रवार को मध्यस्था बैठक हुई।
बैठक में जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड, लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने गांववासियों के साथ बातचीत की। अधिकारियों ने गांववासियों को बताया कि वीना देवी के नए मकान के लिए पेयजल की पाइपलाइन और बिजली लाइन बिछाने के लिए संबंधित जमीन मालिकों के अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जरूरी हैं।
जमीन के मालिकों से एनओसी मिलने के बाद ही लाइनों का कार्य शुरू किया जा सकता है। मौके पर उपस्थित कुछ जमीन मालिकों ने अधिकारियों के आग्रह पर एनओसी देने के लिए हामी भर दी। इन लोगों ने एनओसी देने के लिए अपने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान बिजली उपमंडल धनेटा के सहायक अभियंता सुशील कुमार, कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार, लोक निर्माण विभाग के धर्म सिंह, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार, फिटर सुरेंद्र कुमार, कानूनगो मदन लाल, पटवारी निधि, पनसाई के प्रधान दिनेश कुमार और अन्य लोगों ने गांववासियों को एनओसी देने के लिए सहमत करवाया।
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि संयुक्त बैठक में कई जमीन मालिक उपस्थित नहीं हुए। सभी लोगों की एनओसी मिलते ही बिजली-पानी के कनेक्शन जारी करने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।