फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Officers feeling heat of internal fights of distt congress

कांग्रेस की अंतर्कलह के शिकार हुए अधिकारी

Wed, 05 Oct 2016 11:39 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 05 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Officers feeling heat of internal fights of distt congress
कांग्रेस। - फोटो : file photo

जिला हमीरपुर कांग्रेस की अंतर्कलह सरकारी अधिकारियों पर भारी पड़ रही है। पुलिस  के बाद अब आईपीएच विभाग सुर्खियों में है। कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल में हमीरपुर में पुलिस अधीक्षकों के तबादलों के बाद अब आईपीएच विभाग में भी तबादलों की झड़ी लगी है।

विज्ञापन


बीते चार साल में आईपीएच विभाग में पांच एसडीओ बदले जा चुके हैं। आईपीएच विभाग में इन तबादलों से घमासान मचा है। इसकी एक बड़ी वजह कई धड़ों में बंटी जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का नाराज रहना माना जा रहा है। कांग्रेस का एक धड़ा निवर्तमान एसडीओ की कार्यप्रणाली से खुश नहीं था।
विज्ञापन


नाराज गुट ने मुख्यमंत्री से आईपीएच अधिकारी की शिकायत कर दी। शिकायत मिलते ही शिमला से अधिकारी के ट्रांसफर आर्डर जारी हो गए। इसके बाद एसडीओ हमीरपुर राजेश धीमान को हमीरपुर से रिकांगपिओ ट्रांसफर किया गया जबकि रिकांगपियो में सेवाएं दे रहे एसडीओ राकेश गर्ग को हमीरपुर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को ट्रांसफर आर्डर मिलने के बाद एसडीओ राकेश गर्ग ने बुधवार को हमीरपुर में ज्वाइनिंग दे दी लेकिन दूसरा गुट आईपीएच के इस अधिकारी के पक्ष में कूद गया है। शिमला से ट्रांसफर होते ही दूसरा गुट भी ट्रांसफर रुकवाने के लिए शिमला पहुंच गया।


देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स के दरबार में किस गुट की पकड़ मजबूत है। एसडीओ राकेश गर्ग ने कहा कि उन्हें ट्रांसफर आर्डर मिलने के बाद वह वीरवार को हमीरपुर कार्यालय पहुंचे।

मुख्य अभियंता आईपीएच सुमन व्रिकांत ने कहा कि उन्हें ट्रांसफर की अभी तक जानकारी नहीं है। इस बारे में पता किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed