फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   officer stopped by people, sdm advice not to do so

जनता नाके पर सरकारी अधिकारी को रोका, एसडीएम ने दी सख्त हिदायतें

Thu, 23 Apr 2020 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
officer stopped by people, sdm advice not to do so
नादौन में कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों की जांच करती एसडीएम किरण भड़ाना। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। प्रशासन के आदेशों पर जिलाभर की पंचायतों में लगाए जा रहे जनता नाके के कारण स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपमंडल में जिला प्रशासन की ओर से पंचायत स्तर तक निगरानी रखने के निर्देशों पर कई पंचायतों में नाके लगाकर और रास्ते बंद करके इन निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बुधवार देर शाम ऐसे ही एक नाके के दौरान रैल क्षेत्र में एक सरकारी अधिकारी को ही रोक लिया गया। जिस कारण उक्त अधिकारी ने इसकी सूचना तुरंत एसडीएम नादौन किरण भड़ाना को दी। इतना ही नहीं गत दो दिनों में एसडीएम को कई लोगों ने शिकायतें करते हुए बताया कि कई ऐसे ही नाकों पर लोगों को शराब पीने और ताश खेलने का बहाना मिल गया है।
विज्ञापन

वहीं, कई नाकों पर उचित दूरी और मास्क लगाने जैसे नियमों की भी सरेआम उल्लंघना की जा रही है। ऐसी सूचनाएं मिलने के उपरांत वीरवार को एसडीएम किरण भड़ाना ने कई क्षेत्रों का दौरा कर नियमों का उल्लंघन करने वालों की खूब क्लास लगाई। उन्होंने लोगों को नियमों का पालन करने के सख्त आदेश दिए। उन्होंने लोगों से कहा कि वह केवल निगरानी रखें और इस दौरान किसी को भी सार्वजनिक रास्ते बंद करने की स्वीकृति नहीं दी गई है। किरण भड़ाना ने ऐसे कई नाकों पर बंद किए गए रास्तों को खुलवाया। पुष्टि करते हुए एसडीएम किरण भड़ाना ने बताया कि पंचायत स्तर पर केवल निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। परंतु लोगों ने रास्ते ही बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed