फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Offerings worth 14.95 lakh received at Diotsidh in four days.

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में चार दिन में 14.95 लाख का चढ़ा चढ़ावा

Sat, 22 Aug 2026 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 22 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं ने चार दिन में 14 लाख 95 हजार 439 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। इसमें चढ़ावे के रूप में 9 लाख 2 हजार 479 रुपये और बकरों की नीलामी से 33 हजार 600 रुपये प्राप्त हुए। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने 5 लाख 59 हजार 360 रुपये दान किए।
विज्ञापन

मंदिर में 7 ग्राम 230 मिलीग्राम सोना और 131 ग्राम 900 मिलीग्राम चांदी भी चढ़ाई गई। विदेशी मुद्रा में 235 इंग्लैंड पाउंड, 254 अमेरिकी डॉलर, 10 यूरो, 170 कनाडाई डॉलर, 1120 यूएई मुद्रा और एक मलेशियाई मुद्रा प्राप्त हुई।
विज्ञापन

मंदिर में प्रतिदिन करीब 8 से 10 हजार श्रद्धालुओं की आवाजाही दर्ज की गई। मंदिर न्यास अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि बाबा बालकनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बनी हुई है। मंदिर न्यास श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed