{"_id":"677ad5dd5130ba0c0d01dd39","slug":"offering-of-rs-4568487-made-to-baba-balak-nath-on-new-year-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-145065-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ में नववर्ष पर 45,68,487 रुपये का चढ़ा चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ में नववर्ष पर 45,68,487 रुपये का चढ़ा चढ़ावा
Mon, 06 Jan 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
बालयोगी के दरबार में श्रद्धालुओं दिल खोलकर चढ़ाया धन
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में नववर्ष पर हुए कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने लाखों रुपये का चढ़ावा चढ़ाया है। नववर्ष की पूर्व संध्या और पहले दिन श्रद्धालुओं ने महज 48 घंटे के भीतर सोने-चांदी के साथ 45 लाख रुपये से अधिक का दान दिया है।
मंदिर में 45,68,487 रुपये चढ़ावे रूप में प्राप्त हुए हैं। इसमें 34,37,447 रुपये चढ़ावे एवं 11,31,040 रुपये दान के रूप में प्राप्त हुए हैं। मुद्राओं में 9 ग्राम 240 मिलीग्राम सोना एवं 174 ग्राम 960 मिलीग्राम चांदी श्रद्धालुओं के द्वारा अर्पित की गई है। विदेशी मुद्रा में इंग्लैंड 20, यूएसए 219, यूरो 195, कनाडा 420, यूएई 805, सिंगापुर 30 एवं मलेशिया के दो डॉलर का चढ़ावा अर्पित किया गया।
नववर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसंबर और एक जनवरी को एक लाख श्रद्धालुओं ने पौणाहारी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बारे में मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि बाबा जी के दरबार में 45,68,487 रुपये चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं।