फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Obstacle in the work of laying the pipeline, misbehaving with the employees

Hamirpur (Himachal) News: पाइपलाइन बिछाने के कार्य में डाली बाधा, कर्मचारियों से किया दुर्व्यवहार

Wed, 01 Mar 2023 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंंडल भोरंज के तहत सचुही से भोरंज के लिए पेयजल योजना की पाइपलाइन बिछाने के कार्य को संगरोह के तीन लोगों की ओर से रोकने का मामला सामना आया है।
विज्ञापन

तीनों लोगों पर आरोप हैं कि पेयजल योजना बमसन मेवा लगवालती के तहत जब विभाग के अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने गए तो उनके साथ दुव्यर्वहार किया और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। भोरंज जल शक्ति उपमंडल के सहायक अभियंता ने इस मामले की भोरंज थाना में दर्ज करवाई।
विज्ञापन


भोरंज जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता आशीष देव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि विभाग ने पाइपलाइन डाल रही फर्म के कार्य का बीते 17 फरवरी को पंचायत समीरपुर के संगरोह में विवादित स्थल का दौरा किया। एसडीओ ने कहा कि इस दौरान कुलदीप सिंह, उनकी पत्नी और उनके बेटे विवेक ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विवेक कुमार ने अधिकारी को गाली दी और जनता को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिछाई गई पाइपलाइन को तोड़ने या उसमें पत्थर डालकर पाइपलाइन को ब्लॉक करने की धमकी दी। सहायक अभियंता ने कहा कि मामले की जांच करने पर यह बात सामने आई है कि विवेक कुमार द्वारा पूर्व में भी कर्मचारियों के साथ कई बार दुर्व्यवहार किया जा चुका है जबकि पूर्व में कुलदीप सिंह ने उसी मार्ग से पाइपलाइन डालने की सहमति जताई थी, जो बिछाई जा चुकी है लेकिन पाइपलाइन के दूसरे छोर के पास पहुंचते ही उन्होंने काम बंद करवा दिया।

जल शक्ति उपमंडल भोरंज के सहायक अभियंता द्वारा दुर्व्यवहार, अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और जनहित में किए जा रहे कार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत दी है। इस मामले पर छानबीन और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
सुरम सिंह, थाना प्रभारी भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed