{"_id":"65d79e73bda3d8dba00000d4","slug":"nursing-student-dies-after-consuming-poisonous-substance-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-122038-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नर्सिंग की छात्रा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नर्सिंग की छात्रा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत बसारल पंचायत के सलमा गांव में एक छात्रा ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। रितिका (17) पुत्री जीवन घर पर अकेली थी। परिजनों ने कहा कि उसकी मां नादौन बाजार आई थी जबकि उसकी दादी पशु चराने के लिए खेतों की ओर गई हुई थी।
दोपहर के समय जैसे ही रितिका की दादी घर वापस पहुंची तो उस समय रितिका की तबीयत काफी बिगड़ चुकी थी। परिजन उसे तुरंत नादौन अस्पताल ले आए। अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने कहा कि रितिका पालमपुर के एक संस्थान में बीएससी नर्सिंग की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। इस संबंध में थाना प्रभारी बीआर शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।