फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nurses waiting for deployment in AIIMS

नर्सों को एम्स में तैनाती का इंतजार

Mon, 14 Jun 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में तैनाती का इंतजार कर रही नर्सों ने संस्थान प्रबंधन और सरकार से जल्द नियुक्ति की मांग की है। हमीरपुर की कनिका जसवाल ने कहा कि उन्होंने प्रवेश परीक्षा मेें देशभर में 513वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने सेवा के लिए अपने प्रदेश के पहले एम्स संस्थान को चुना, लेकिन करीब आठ माह बाद भी उन्हें तैनाती नहीं दी गई। ऐसी 100 नर्सें एम्स बिलासपुर में अपनी तैनाती का इंतजार कर रही हैं। देश के अन्य एम्स ने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली नर्सों को तो तैनात कर दिया है। देशभर के 16 एम्स के लिए सितंबर 2020 में प्रवेश परीक्षा हुई थी। इनमें उत्तीर्ण हुई नर्सों में 100 एम्स बिलासपुर के लिए भी हैं। लेकिन यहां इन नर्सों की तैनाती नहीं की जा रही है। जबकि इन नर्सों की दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। कनिका जसवाल ने सरकार और संस्थान प्रबंधन से इन नर्सों को तैनाती देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed